दिल-ए-वीराँ भी था मस्कन किसी का

जमीला ख़ुदा बख़्शजमीला ख़ुदा बख़्श

1 min read · 12.4K reads

दिल-ए-वीराँ भी था मस्कन किसी का

उसी में नूर था रौशन किसी का

गढ़ी है आरज़ू ज़िंदा है हसरत

किसी का घर है दिल मदफ़न किसी का

बपा है शोर-ए-महशर क़त्ल-गह में

किसी का हाथ है दामन किसी का

दो-आलम को तह-ओ-बाला न कर दे

बदलना नाज़ है चितवन किसी का

गुलिस्ताँ में ज़रा जा कर तो देखो

किसी की ख़ंदगी शेवन किसी का

भरोसा चर्ख़ पर ऐ दिल न करना

हुआ कब दोस्त ये पुर-फ़न किसी का

चराग़-ए-इश्क़ है आँसू से रौशन

किसी का ख़ून-ए-दिल रोग़न किसी का

तमन्ना शौक़ से निगराँ है इस में

किसी का ज़ख़्म-ए-दिल रौज़न किसी का

'जमीला' दश्त में कहती थी रो कर

इलाही दिल न हो दुश्मन किसी का

जमीला ख़ुदा बख़्श
About the poet

जमीला ख़ुदा बख़्श

जन्म : कोलकाता, पश्चिम बंगाल निधन : पटना, बिहार

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like