इश्क़ औरंगाबादी के शेर

इश्क़ औरंगाबादीइश्क़ औरंगाबादी

1 min read · 12.4K reads

आईना कभी क़ाबिल-ए-दीदार न होवे

गर ख़ाक के साथ उस को सरोकार न होवे


'इश्क़' रौशन था वहाँ दीदा-ए-आहू से चराग़

मैं जो यक रात गया क़ैस के काशाने में


ये बुत हिर्स-ओ-हवा के दिल के जब काबा में तोडूँगा

तुम्हारी सुब्हा में कब शैख़-जी ज़ुन्नार छोड़ूँगा


तू ने क्या देखा नहीं गुल का परेशाँ अहवाल

ग़ुंचा क्यूँ ऐंठा हुआ रहता है ज़रदार की तरह


मज़ा आब-ए-बक़ा का जान-ए-जानाँ

तिरा बोसा लिया होवे सो जाने


आँखों से दिल के दीद को माने नहीं नफ़स

आशिक़ को ऐन-हिज्र में भी वस्ल-ए-यार है


उस की आँखों के अगर वस्फ़ रक़म कीजिएगा

शाख़-ए-नर्गिस को क़लम कर के क़लम कीजिएगा


आशिक़ की सियह-रोज़ी ईजाद हुई जिस दिन

उस रोज़ से ख़्वाबों की ये ज़ुल्फ़ परेशाँ है


गर शैख़ ने आह की तो मत भूल

दिल में पत्थर के भी शरर है


हो गुल बुलबुल तभी बुलबुल पे बुलबुल फूल कर गुल हो

तिरे गर गुल-बदन बर में क़बा-ए-चश्म-ए-बुलबुल हो


गिरफ़्तारी की लज़्ज़त और निरा आज़ाद क्या जाने

ख़ुशी से काटना ग़म का दिल-ए-नाशाद क्या जाने


लैला का सियह ख़ेमा या आँख है हिरनों की

ये शाख़-ए-ग़ज़ालाँ है या नाला-ए-मज्नूँ है


ऐ मुक़ल्लिद बुल-हवस हम से न कर दावा-ए-इश्क़

दाग़ लाला की तरह रखते हैं मादर-ज़ाद हम


नहीं मालूम दिल में बैठ के कौन

चश्म की दूरबीं से देखे है


कहियो ख़ुद-बीं से कि आईने में तन्हा मत बैठ

ख़तर आसेब का रहता है परी-ख़ाने में


शेवा-ए-अफ़्सुर्दगी को कम न बूझ

ख़ाक का कहते हैं आलम पाक है


दुख़्तर-ए-रज़ मत कहो नापाक है

आबरू-ए-दूदमान-ए-ताक है


मुक़ाबिल हो हमारे कस्ब-ए-तक़लीदी से क्या ताक़त

अभी हम महव कर देते हैं आईने को इक हू में

इश्क़ औरंगाबादी
About the poet

इश्क़ औरंगाबादी

उपनाम : 'इश्क़' मूल नाम : मिर्ज़ा जमालुल्लाह जन्म : औरंगाबाद, महाराष्ट्र

View profile & all 40 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी