ज़मीं से उट्ठी है या चर्ख़ पर से उतरी है

इंशा अल्लाह ख़ान इंशाइंशा अल्लाह ख़ान इंशा

1 min read · 12.4K reads

ज़मीं से उट्ठी है या चर्ख़ पर से उतरी है

ये आग इश्क़ की यारब किधर से उतरी है

उतरती नज्द में कब थी सवारी-ए-लैला

टुक आह क़ैस के जज़्ब-ए-असर से उतरी है

नहीं नसीम-ए-बहारी ये है परी कोई

उड़न-खटोले को ठहरा जो फ़र से उतरी है

न जान इस को शब-ए-मह ये चाँदनी-ख़ानम

कमंद-ए-नूर पे औज-ए-क़मर से उतरी है

चलो न देखें तो कहते हैं दश्त-ए-वहशत में

जुनूँ की फ़ौज बड़े कर्र-ओ-फ़र्र से उतरी है

नहीं ये इश्क़ तजल्ली है हक़-तआला की

जो राह ज़ीना-ए-बाम-ए-नज़र से उतरी है

लिबास-ए-आह में लिखने के वास्ते 'इंशा'

क़लम दवात तुझे अर्श पर से उतरी है

इंशा अल्लाह ख़ान इंशा
About the poet

इंशा अल्लाह ख़ान इंशा

उपनाम : 'इंशा' मूल नाम : सय्यद इंशा अल्लाह ख़ान जन्म : मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल निधन : 01 May 1817 | लखनऊ, उत्तर प्रदेश LCCN : n82054839 उर्दू की ख़ुद मुख़्तारी के अग्रदूत “हर लफ़्ज़ जो उर्दू में मशहूर हो गया, अरबी हो या फ़ारसी, तुर्की हो या सुरयानी, पंजाबी ह…

View profile & all 50 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like