चाहता हूँ तुझे नबी की क़सम

इंशा अल्लाह ख़ान इंशाइंशा अल्लाह ख़ान इंशा

1 min read · 12.4K reads

चाहता हूँ तुझे नबी की क़सम

हज़रत-ए-मुर्तज़ा-अली की क़सम

मुझे ग़मगीं न छोड़ रोता आज

तुझे अपनी हँसी-ख़ुशी की क़सम

साफ़ कह बैठिए न जी में जो हो

आप को अपनी सादगी की क़सम

मैं दिलाई क़सम तो कहने लगे

हम नहीं मानते किसी की क़सम

सदक़ा होता हूँ जिस घड़ी मुझ को

याद आती है उस परी की क़सम

हाए कहना वो उस का चुपके से

तुझे 'इंशा' हमारी जी की क़सम

इंशा अल्लाह ख़ान इंशा
About the poet

इंशा अल्लाह ख़ान इंशा

उपनाम : 'इंशा' मूल नाम : सय्यद इंशा अल्लाह ख़ान जन्म : मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल निधन : 01 May 1817 | लखनऊ, उत्तर प्रदेश LCCN : n82054839 उर्दू की ख़ुद मुख़्तारी के अग्रदूत “हर लफ़्ज़ जो उर्दू में मशहूर हो गया, अरबी हो या फ़ारसी, तुर्की हो या सुरयानी, पंजाबी ह…

View profile & all 50 Poems / Stories

More from इंशा अल्लाह ख़ान इंशा

  1. कमर बाँधे हुए चलने को याँ सब यार बैठे हैं

    कमर बाँधे हुए चलने को याँ सब यार बैठे हैंबहुत आगे गए बाक़ी जो हैं तय्यार बैठे हैं

    12.5K reads
  2. है तिरा गाल माल बोसे का

    है तिरा गाल माल बोसे काक्यूँ न कीजे सवाल बोसे का

    12.4K reads
  3. मिल मुझ से ऐ परी तुझे क़ुरआन की क़सम

    मिल मुझ से ऐ परी तुझे क़ुरआन की क़समदेता हूँ तुझ को तख़्त-ए-सुलैमान की क़सम

    12.4K reads
  4. अच्छा जो ख़फ़ा हम से हो तुम ऐ सनम अच्छा

    अच्छा जो ख़फ़ा हम से हो तुम ऐ सनम अच्छालो हम भी न बोलेंगे ख़ुदा की क़सम अच्छा

    12.4K reads
  5. नींद मस्तों को कहाँ और किधर का तकिया

    नींद मस्तों को कहाँ और किधर का तकियाख़िश्त-ए-ख़ुम-ख़ाना है याँ अपने तो सर का तकिया

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like