अच्छा जो ख़फ़ा हम से हो तुम ऐ सनम अच्छा

इंशा अल्लाह ख़ान इंशाइंशा अल्लाह ख़ान इंशा

1 min read · 12.4K reads

अच्छा जो ख़फ़ा हम से हो तुम ऐ सनम अच्छा

लो हम भी न बोलेंगे ख़ुदा की क़सम अच्छा

मशग़ूल किया चाहिए इस दिल को किसी तौर

ले लेवेंगे ढूँड और कोई यार हम अच्छा

गर्मी ने कुछ आग और भी सीने में लगाई

हर तौर ग़रज़ आप से मिलना ही कम अच्छा

अग़्यार से करते हो मिरे सामने बातें

मुझ पर ये लगे करने नया तुम सितम अच्छा

हम मोतकिफ़-ए-ख़ल्वत-ए-बुत-ख़ाना हैं ऐ शैख़

जाता है तो जा तू पए-तौफ़-ए-हरम अच्छा

जो शख़्स मुक़ीम-ए-रह-ए-दिलदार हैं ज़ाहिद

फ़िरदौस लगे उन को न बाग़-ए-इरम अच्छा

कह कर गए आता हूँ कोई दम को अभी मैं

फिर दे चले कल की सी तरह मुझ को दम अच्छा

इस हस्ती-ए-मौहूम से मैं तंग हूँ 'इंशा'

वल्लाह कि इस से ब-मरातब अदम अच्छा

इंशा अल्लाह ख़ान इंशा
About the poet

इंशा अल्लाह ख़ान इंशा

उपनाम : 'इंशा' मूल नाम : सय्यद इंशा अल्लाह ख़ान जन्म : मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल निधन : 01 May 1817 | लखनऊ, उत्तर प्रदेश LCCN : n82054839 उर्दू की ख़ुद मुख़्तारी के अग्रदूत “हर लफ़्ज़ जो उर्दू में मशहूर हो गया, अरबी हो या फ़ारसी, तुर्की हो या सुरयानी, पंजाबी ह…

View profile & all 50 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like