कमर बाँधे हुए चलने को याँ सब यार बैठे हैं

इंशा अल्लाह ख़ान इंशाइंशा अल्लाह ख़ान इंशा

1 min read · 12.5K reads

कमर बाँधे हुए चलने को याँ सब यार बैठे हैं

बहुत आगे गए बाक़ी जो हैं तय्यार बैठे हैं

न छेड़ ऐ निकहत-ए-बाद-ए-बहारी राह लग अपनी

तुझे अटखेलियाँ सूझी हैं हम बे-ज़ार बैठे हैं

ख़याल उन का परे है अर्श-ए-आज़म से कहीं साक़ी

ग़रज़ कुछ और धुन में इस घड़ी मय-ख़्वार बैठे हैं

बसान-ए-नक़्श-ए-पा-ए-रह-रवाँ कू-ए-तमन्ना में

नहीं उठने की ताक़त क्या करें लाचार बैठे हैं

ये अपनी चाल है उफ़्तादगी से इन दिनों पहरों

नज़र आया जहाँ पर साया-ए-दीवार बैठे हैं

कहें हैं सब्र किस को आह नंग ओ नाम है क्या शय

ग़रज़ रो पीट कर उन सब को हम यक बार बैठे हैं

कहीं बोसे की मत जुरअत दिला कर बैठियो उन से

अभी इस हद को वो कैफ़ी नहीं हुश्यार बैठे हैं

नजीबों का अजब कुछ हाल है इस दौर में यारो

जिसे पूछो यही कहते हैं हम बेकार बैठे हैं

नई ये वज़्अ शरमाने की सीखी आज है तुम ने

हमारे पास साहब वर्ना यूँ सौ बार बैठे हैं

कहाँ गर्दिश फ़लक की चैन देती है सुना 'इंशा'

ग़नीमत है कि हम सूरत यहाँ दो-चार बैठे हैं

इंशा अल्लाह ख़ान इंशा
About the poet

इंशा अल्लाह ख़ान इंशा

उपनाम : 'इंशा' मूल नाम : सय्यद इंशा अल्लाह ख़ान जन्म : मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल निधन : 01 May 1817 | लखनऊ, उत्तर प्रदेश LCCN : n82054839 उर्दू की ख़ुद मुख़्तारी के अग्रदूत “हर लफ़्ज़ जो उर्दू में मशहूर हो गया, अरबी हो या फ़ारसी, तुर्की हो या सुरयानी, पंजाबी ह…

View profile & all 50 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

पीठकिसी की भी हो पीठकाम है लादना और ढोना— प्रताप सोमवंशीदिलभावुक, बच्चा, बेवकूफ, बदतमीजक्या क्या विशेषण नहीं है एक दिल के पास— प्रताप सोमवंशीदरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलादरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलालेकिन मुझे नसीब से कम भी नहीं मिला— मुनव्वर रानापैरों को मिरे दीदा-ए-तर बाँधे हुए हैपैरों को मिरे दीदा-ए-तर बाँधे हुए हैज़ंजीर की सूरत मुझे घर बाँधे हुए है— मुनव्वर रानानज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयीउलट-पुलटचारों तरफ़ रौशनी ही रौशनीइतनी रौशनी कि अँधेरे का है— हरि मृदुल