यूँ वफ़ा के सारे निभाओ ग़म के फ़रेब में - इन्दिरा वर्मा

इन्दिरा वर्माइन्दिरा वर्मा10 Sept 1940

4 min read · 12.4K reads

 यूँ वफ़ा के सारे निभाओ ग़म के फ़रेब में भी यक़ीन हो
 कोई बात ऐसी कहो सनम के फ़रेब में भी यक़ीन हो

 ये दयार-ए-शीशा-फ़रोश है यहाँ आईनों की बिसात क्या
 यहाँ इस तरह से रखो क़दम के फ़रेब में भी यक़ीन हो

 मेरी चाहतों में ग़ुरूर हो दिल-ए-ना-तवाँ में सुरूर हो
 तुम्हें अब के खाना है वो क़सम के फ़रेब में भी यक़ीन हो

 यही बात कह दो पुकार के वही सिलसिले रहें प्यार के
 इसी नाज़ में रहे फिर भरम के फ़रेब में भी यक़ीन हो

 मेरे इश्क़ का ये मेयार हो के विसाल भी न शुमार हो
 इसी ऐतबार पे हो करम के फ़रेब में भी यक़ीन हो

 मेरे इंतिज़ार को क्या ख़बर तुम्हें इख़्तियार है इस क़दर
 मुझे दो सलीक़ा ये कम से कम के फ़रेब में भी यक़ीन हो

 जहाँ ज़िक्र-ए-मेहर-ओ-वफ़ा मिले वहीं इंदिरा का क़लम चले
 ये किताब-ए-इश्क़ में हो रक़म के फ़रेब में भी यक़ीन हो
इन्दिरा वर्मा
About the poet

इन्दिरा वर्मा

View profile & all 41 Poems / Stories

More from इन्दिरा वर्मा

  1. आज फिर चाँद उस ने माँगा है - इन्दिरा वर्मा

    आज फिर चाँद उस ने माँगा हैचाँद का दाग़ फिर छुपाना है

    12.4K reads
  2. अभी से कैसे कहूँ तुम को बे-वफ़ा साहब - इन्दिरा वर्मा

    अभी से कैसे कहूँ तुम को बे-वफ़ा साहबअभी तो अपने सफ़र की है इब्तिदा साहब

    12.4K reads
  3. दिल के बे-चैन जज़ीरों में उतर जाएगा - इन्दिरा वर्मा

    दिल के बे-चैन जज़ीरों में उतर जाएगादर्द आहों के मुक़द्दर का पता लाएगा

    12.4K reads
  4. दिल से अपने ख़ुद-ब-ख़ुद कुछ पूछिए - इन्दिरा वर्मा

    दिल से अपने ख़ुद-ब-ख़ुद कुछ पूछिए मेरे लिएफ़ैसला अब कीजिए या सोचिए मेरे लिए

    12.4K reads
  5. दोस्त जब ज़ी-वक़ार होता है - इन्दिरा वर्मा

    दोस्त जब ज़ी-वक़ार होता हैदोस्ती का मेयार होता है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like