दोस्त जब ज़ी-वक़ार होता है - इन्दिरा वर्मा

इन्दिरा वर्माइन्दिरा वर्मा10 Sept 1940

2 min read · 12.4K reads

दोस्त जब ज़ी-वक़ार होता है
 दोस्ती का मेयार होता है

 अब तसव्वुर की सूनी वादी में
 रोज़ जश्न-ए-बहार होता है

 गुलशन-ए-जाँ में उन के आने से
 गुल-सिफ़त कारोबार होता है

 जब बिछड़ जाता है कोई अपना
 ग़म ही बस रोज़-गार होता है

 चाँद का रक़्स हो रहा है कहीं
 दिल यहाँ से निसार होता है

 शाख़-दर-शाख़ होती है ज़ख़्मी
 जब परिंदा शिकार होता है
इन्दिरा वर्मा
About the poet

इन्दिरा वर्मा

View profile & all 41 Poems / Stories

More from इन्दिरा वर्मा

  1. आज फिर चाँद उस ने माँगा है - इन्दिरा वर्मा

    आज फिर चाँद उस ने माँगा हैचाँद का दाग़ फिर छुपाना है

    12.4K reads
  2. अभी से कैसे कहूँ तुम को बे-वफ़ा साहब - इन्दिरा वर्मा

    अभी से कैसे कहूँ तुम को बे-वफ़ा साहबअभी तो अपने सफ़र की है इब्तिदा साहब

    12.4K reads
  3. दिल के बे-चैन जज़ीरों में उतर जाएगा - इन्दिरा वर्मा

    दिल के बे-चैन जज़ीरों में उतर जाएगादर्द आहों के मुक़द्दर का पता लाएगा

    12.4K reads
  4. दिल से अपने ख़ुद-ब-ख़ुद कुछ पूछिए - इन्दिरा वर्मा

    दिल से अपने ख़ुद-ब-ख़ुद कुछ पूछिए मेरे लिएफ़ैसला अब कीजिए या सोचिए मेरे लिए

    12.4K reads
  5. हज़ार ख़्वाब लिए जी रही हैं सब आँखें - इन्दिरा वर्मा

    हज़ार ख़्वाब लिए जी रही हैं सब आँखेंतेरे बिना हैं मगर मेरी बे-सबब आँखें

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like