अभी से कैसे कहूँ तुम को बे-वफ़ा साहब - इन्दिरा वर्मा

इन्दिरा वर्माइन्दिरा वर्मा10 Sept 1940

3 min read · 12.4K reads

अभी से कैसे कहूँ तुम को बे-वफ़ा साहब
 अभी तो अपने सफ़र की है इब्तिदा साहब

 न जाने कितने लक़ब दे रहा है दिल तुम को
 हुज़ूर जान-ए-वफ़ा और हम-नवा साहब

 तुम्हारी याद में तारे शुमार करती हूँ
 न जाने ख़त्म कहाँ हो ये सिलसिला साहब

 किताब-ए-ज़ीस्त का उनवान बन गए हो तुम
 हमारे प्यार की देखो ये इंतिहा साहब

 तुम्हारा चेहरा मेरे अक्स से उभरता है
 न जाने कौन बदलता है आईना साहब

 रह-ए-वफ़ा में ज़रा एहतियात लाज़िम है
 हर एक गाम पे होता है हादसा साहब

 सियाह रात है महताब बन के आ जाओ
 ये इंदिरा के लबों पर है इल्तिजा साहब
इन्दिरा वर्मा
About the poet

इन्दिरा वर्मा

View profile & all 41 Poems / Stories

More from इन्दिरा वर्मा

  1. आज फिर चाँद उस ने माँगा है - इन्दिरा वर्मा

    आज फिर चाँद उस ने माँगा हैचाँद का दाग़ फिर छुपाना है

    12.4K reads
  2. दिल के बे-चैन जज़ीरों में उतर जाएगा - इन्दिरा वर्मा

    दिल के बे-चैन जज़ीरों में उतर जाएगादर्द आहों के मुक़द्दर का पता लाएगा

    12.4K reads
  3. दिल से अपने ख़ुद-ब-ख़ुद कुछ पूछिए - इन्दिरा वर्मा

    दिल से अपने ख़ुद-ब-ख़ुद कुछ पूछिए मेरे लिएफ़ैसला अब कीजिए या सोचिए मेरे लिए

    12.4K reads
  4. दोस्त जब ज़ी-वक़ार होता है - इन्दिरा वर्मा

    दोस्त जब ज़ी-वक़ार होता हैदोस्ती का मेयार होता है

    12.4K reads
  5. हज़ार ख़्वाब लिए जी रही हैं सब आँखें - इन्दिरा वर्मा

    हज़ार ख़्वाब लिए जी रही हैं सब आँखेंतेरे बिना हैं मगर मेरी बे-सबब आँखें

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like