आज फिर चाँद उस ने माँगा है - इन्दिरा वर्मा

इन्दिरा वर्माइन्दिरा वर्मा10 Sept 1940

3 min read · 12.4K reads

आज फिर चाँद उस ने माँगा है
 चाँद का दाग़ फिर छुपाना है

 चाँद का हुस्न तो है ला-सानी
 फिर भी कितना फ़लक पे तन्हा है

 काश कुछ और माँगता मुझ से
 चाँद ख़ुद गर्दिशों का मारा है

 दूर है चाँद इस ज़मीं से बहुत
 फिर भी हर शब तवाफ़ करता है

 बस्तियों से निकल के सहरा में
 जुस्तुजू किस की रोज़ करता है

 किस ख़ता की सज़ा मिली उस को
 किस लिए रोज़ घटता बढ़ता है

 चाँद से ये ज़मीं नहीं तन्हा
 ऐ फ़लक तू भी जगमगाया है

 आज तारों की बज़्म चमकी है
 चाँद पर बादलों का साया है

 रौशनी फूट निकली मिसरों से
 चाँद को जब ग़ज़ल में सोचा है
इन्दिरा वर्मा
About the poet

इन्दिरा वर्मा

View profile & all 41 Poems / Stories

More from इन्दिरा वर्मा

  1. अभी से कैसे कहूँ तुम को बे-वफ़ा साहब - इन्दिरा वर्मा

    अभी से कैसे कहूँ तुम को बे-वफ़ा साहबअभी तो अपने सफ़र की है इब्तिदा साहब

    12.4K reads
  2. दिल के बे-चैन जज़ीरों में उतर जाएगा - इन्दिरा वर्मा

    दिल के बे-चैन जज़ीरों में उतर जाएगादर्द आहों के मुक़द्दर का पता लाएगा

    12.4K reads
  3. दिल से अपने ख़ुद-ब-ख़ुद कुछ पूछिए - इन्दिरा वर्मा

    दिल से अपने ख़ुद-ब-ख़ुद कुछ पूछिए मेरे लिएफ़ैसला अब कीजिए या सोचिए मेरे लिए

    12.4K reads
  4. दोस्त जब ज़ी-वक़ार होता है - इन्दिरा वर्मा

    दोस्त जब ज़ी-वक़ार होता हैदोस्ती का मेयार होता है

    12.4K reads
  5. हज़ार ख़्वाब लिए जी रही हैं सब आँखें - इन्दिरा वर्मा

    हज़ार ख़्वाब लिए जी रही हैं सब आँखेंतेरे बिना हैं मगर मेरी बे-सबब आँखें

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीसहरा-पसंद हो के सिमटने लगा हूँ मैंसहरा-पसंद हो के सिमटने लगा हूँ मैंअंदर से लग रहा है कि बटने लगा हूँ मैं— मुनव्वर रानासारी दौलत तिरे क़दमों में पड़ी लगती हैसारी दौलत तिरे क़दमों में पड़ी लगती हैतू जहाँ होता है क़िस्मत भी गड़ी लगती है— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजसारी रात प्रार्थनारात भर चाँदनी मेंबहते आते हैं गीत;— बीरेंद्र चट्टोपाध्याय