चमन में देख ग़ुंचों को जवानी अपनी याद आई

हकीम आग़ा जान ऐशहकीम आग़ा जान ऐश

1 min read · 12.4K reads

चमन में देख ग़ुंचों को जवानी अपनी याद आई

फ़साना सुन के बुलबुल का कहानी अपनी याद आई

जो देखी नर्गिस-ए-बीमार गुलशन में तो बस हम को

बहुत रिक़्क़त हुई और ना-तवानी अपनी याद आई

सुना कल देखते ही आइने को क्या कहूँ तुम से

मुझे बस आँख है है डबडबाई अपनी याद आई

चमन में चहचहा बुलबुल का बस जूँही सुना हम ने

तो बस यारों में हम को शेर-ख़्वानी अपनी याद आई

जो देखा हाल-ए-शम्अ सुब्ह हम ने बज़्म में जा कर

तो हम को उम्र-ए-बे-हूदा गँवानी अपनी याद आई

सबा के छेड़ जो हम ने गुलों से सुब्ह-दम देखी

तो उस गुल-रू से हम को छेड़-ख़्वानी अपनी याद आई

हुआ जाता है सीने में जो दिल ख़ूँ हमदमो शायद

कहीं उस शोख़ को मेहंदी रचानी अपनी याद आई

हिलाई जो सबा ने ज़ुल्फ़-ए-पुर-ख़म उस परी-वश को

तो वो ज़ंजीर-ए-दर हम को हिलानी अपनी याद आई

न पूछो कुछ कि हँगाम-ए-तमाशा देख दरिया को

मुझे क्या क्या तबीअत की रवानी अपनी याद आई

ये तू ने 'ऐश' देखी ज़ुल्फ़-ए-पेचाँ किस की जो तुझ को

परेशाँ-ख़ातिरी आशुफ़्ता-जानी अपनी याद आई

हकीम आग़ा जान ऐश
About the poet

हकीम आग़ा जान ऐश

View profile & all 47 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like