जागते रहते हो रातों को बराबर किस लिए

हाजिर देहल्वीहाजिर देहल्वी

1 min read · 12.4K reads

जागते रहते हो रातों को बराबर किस लिए

कुछ न कुछ तो बात है सोते हो दिन-भर किस लिए

तुम से क्या देखा नहीं जाता मिरा दम तोड़ना

जा रहे हो वर्ना मेरे पास आ कर किस लिए

कुछ न कुछ तो ग़ैर से रिश्ता तुम्हारा है ज़रूर

रोज़ आते जाते हो उस के मकाँ पर किस लिए

ये शरारत है ख़ुदा मा'लूम या इज़हार-ए-‘इश्क़

देखते हो मेरी जानिब मुस्कुरा कर किस लिए

और क्या तक़्सीर है मेरी मोहब्बत के सिवा

है ख़फ़ा मुझ से तू ऐ शोख़-ए-सितमगर किस लिए

फिर किसी को दाम में लाने की तय्यारी है क्या

काटता है बाग़ में सय्याद चक्कर किस लिए

हज़रत-ए-'हाजिर' किसी की जुस्तुजू है आप को

मारे-मारे फिर रहे हैं आप दर-दर किस लिए

हाजिर देहल्वी
About the poet

हाजिर देहल्वी

उपनाम : 'हाजिर' मूल नाम : रघुनाथ सिंह जन्म : दिल्ली हाजिर देहलवी, रघुनाथ सिंह (1884-1922) देहली के एक खत्रीख़ानदान के चश्म-ओ-चराग़ थे। घराने के एक बुज़ुर्ग सरदार सिंह ‘हसीब से फ़ारसी और अरबी पढ़ी। कुछ दिन भोपाल में नौकरी की, फिर देहली आ कर हकीमी करने लगे जो ख…

View profile & all 25 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानातुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैतुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैख़बर तुम्हारी भी अब दूसरों से आती है— मुनव्वर रानाक्या ऐसी स्त्री को जानते हैंहम प्रेम नहीं करतेयानी हमारी भावनाएँ आत्मघाती नहीं हैं— हरे प्रकाश उपाध्यायअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश