फ़ितरत-ए-हुस्न है सरगर्म-ए-जफ़ा हो जाना

हाजिर देहल्वीहाजिर देहल्वी

1 min read · 12.4K reads

फ़ितरत-ए-हुस्न है सरगर्म-ए-जफ़ा हो जाना

शेवा-ए-इश्क़ है राज़ी-ब-रज़ा हो जाना

वो लब-ए-बाम तिरा जल्वा-नुमा हो जाना

वो किसी का तिरी सूरत पे फ़िदा हो जाना

उठ के पहलू से मिरे हाए वो जाना उन का

दर्द का और मिरे दिल में सिवा हो जाना

इस को कहते हैं मोहब्बत की करिश्मा-साज़ी

लब पर आते ही शिकायत का दुआ हो जाना

आइना देखने को शौक़ से देखो लेकिन

अपनी सूरत पे कहीं ख़ुद न फ़िदा हो जाना

इस से बढ़ कर कोई दुनिया में अलम क्या होगा

किसी माशूक़ से आशिक़ का जुदा हो जाना

पहले आगाह किए देते हैं तुझ को क़ासिद

देखना तू भी न उस बुत पे फ़िदा हो जाना

इस चलन पर ही मोहब्बत का है दावा तुम को

बातों बातों में मिरी जान ख़फ़ा हो जाना

हम भी देखें तो असर उन पे न होगा क्यूँ-कर

शर्त है नाला-ए-फुर्क़त का रसा हो जाना

दिल किसी के ख़म-ए-गेसू में फँसा बैठा हूँ

इस को कहते हैं गिरफ़्तार-ए-बला हो जाना

चैन से थे न मुलाक़ात हुई थी जब तक

हो गया क़हर तिरा मिल के जुदा हो जाना

वस्ल का आप ने इक़रार किया है लेकिन

नज़र आता नहीं वा'दे का वफ़ा हो जाना

किस को ये होश कि अहवाल सुनाए अपना

देखते ही तुझे औसान ख़ता हो जाना

ऐसे मरने को ही कहते हैं हयात-ए-जावेद

ख़ुश-नसीबी है मोहब्बत में फ़ना हो जाना

याद अब तक है जवानी का ज़माना 'हाजिर'

प्यार करना मिरा और उन का ख़फ़ा हो जाना

हाजिर देहल्वी
About the poet

हाजिर देहल्वी

उपनाम : 'हाजिर' मूल नाम : रघुनाथ सिंह जन्म : दिल्ली हाजिर देहलवी, रघुनाथ सिंह (1884-1922) देहली के एक खत्रीख़ानदान के चश्म-ओ-चराग़ थे। घराने के एक बुज़ुर्ग सरदार सिंह ‘हसीब से फ़ारसी और अरबी पढ़ी। कुछ दिन भोपाल में नौकरी की, फिर देहली आ कर हकीमी करने लगे जो ख…

View profile & all 25 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानातुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैतुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैख़बर तुम्हारी भी अब दूसरों से आती है— मुनव्वर रानाक्या ऐसी स्त्री को जानते हैंहम प्रेम नहीं करतेयानी हमारी भावनाएँ आत्मघाती नहीं हैं— हरे प्रकाश उपाध्यायअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश