क़ुसूर इश्क़ में ज़ाहिर है सब हमारा था - ग़ुलाम रब्बानी ताबाँ

ग़ुलाम रब्बानी ताबाँग़ुलाम रब्बानी ताबाँ

4 min read · 12.4K reads

क़ुसूर इश्क़ में ज़ाहिर है सब हमारा था
 तेरी निगाह ने दिल को मगर पुकारा था

 वो दिन भी क्या थे के हर बात में इशारा था
 दिलों का राज़ निगाहों से आश्कारा था

 हवा-ए-शौक़ ने रंग-ए-हया निखारा था
 चमन चमन लब ओ रुख़्सार का नज़ारा था

 फ़रेब खा के तेरी शोख़ियों से क्या पूछें
 हयात ओ मर्ग में किस की तरफ़ इशारा था

 सुजूद-ए-हुस्न की तमकीं पे बार था वरना
 जबीन-ए-शौक़ को ये नंग भी गवारा था

 चमन में आग न लगती तो और क्या होता
 के फूल फूल के दामन में इक शरारा था

 तबाहियों का तो दिल की गिला नहीं लेकिन
 किसी ग़रीब का ये आख़िरी सहारा था

 बहुत लतीफ़ थे नज़्ज़ारे हुस्न-ए-बरहम के
 मगर निगाह उठाने का किस को यारा था

 ये कहिए ज़ौक़-ए-जुनूँ काम आ गया ताबाँ
 नहीं तो रस्म-ओ-रह-ए-आगही ने मारा था
ग़ुलाम रब्बानी ताबाँ
About the poet

ग़ुलाम रब्बानी ताबाँ

View profile & all 18 Poems / Stories

More from ग़ुलाम रब्बानी ताबाँ

  1. बहार आई गुल-अफ़्शानियों के - ग़ुलाम रब्बानी ताबाँ

    बहार आई गुल-अफ़्शानियों के दिन आएउठाओ साज़ ग़ज़ल-ख़्वानियों के दिन आए

    12.4K reads
  2. छटे ग़ुबार-ए-नज़र बाम-ए-तूर - ग़ुलाम रब्बानी ताबाँ

    छटे ग़ुबार-ए-नज़र बाम-ए-तूर आ जाएपियो शराब के चेहरे पे नूर आ जाए

    12.4K reads
  3. दाद भी फ़ित्ना-ए-बे-दाद भी - ग़ुलाम रब्बानी ताबाँ

    दाद भी फ़ित्ना-ए-बे-दाद भी क़ातिल की तरफ़बे-गुनाही के सिवा कौन था बिस्मिल की तरफ़

    12.4K reads
  4. गुलों के साथ अजल के पयाम - ग़ुलाम रब्बानी ताबाँ

    गुलों के साथ अजल के पयाम भी आएबहार आई तो गुलशन में दाम भी आए

    12.4K reads
  5. हुजूम-ए-दर्द का इतना बढ़े असर - ग़ुलाम रब्बानी ताबाँ

    हुजूम-ए-दर्द का इतना बढ़े असर गुम होमिले वो रात के जिस रात की सेहर गुम हो

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like