छटे ग़ुबार-ए-नज़र बाम-ए-तूर - ग़ुलाम रब्बानी ताबाँ

ग़ुलाम रब्बानी ताबाँग़ुलाम रब्बानी ताबाँ

3 min read · 12.4K reads

छटे ग़ुबार-ए-नज़र बाम-ए-तूर आ जाए
 पियो शराब के चेहरे पे नूर आ जाए

 उठाओ जाम ब-नाम-ए-हयात बादा-कशो
 नज़ारे झूमें नज़र को सुरूर आ जाए

 शराब-ख़ाने में कौसर का ज़िक्र क्या कहिए
 किसी की अक़्ल में जैसे फ़ुतूर आ जाए

 मक़ाम-ए-दार से गुजरो तो ज़िंदगी पाओ
 पियो जो ज़हर-ए-हलाहल सुरूर आ जाए

 निगाह तेज़ नफ़स गर्म आरज़ू बे-बाक
 जिसे हो नाज़ हमारे हुज़ूर आ जाए

 ये कारोबार-ए-मशियत भी ख़ूब है ताबाँ
 किसी पे बर्क़ गिरे ज़द पे तूर आ जाए
ग़ुलाम रब्बानी ताबाँ
About the poet

ग़ुलाम रब्बानी ताबाँ

View profile & all 18 Poems / Stories

More from ग़ुलाम रब्बानी ताबाँ

  1. बहार आई गुल-अफ़्शानियों के - ग़ुलाम रब्बानी ताबाँ

    बहार आई गुल-अफ़्शानियों के दिन आएउठाओ साज़ ग़ज़ल-ख़्वानियों के दिन आए

    12.4K reads
  2. दाद भी फ़ित्ना-ए-बे-दाद भी - ग़ुलाम रब्बानी ताबाँ

    दाद भी फ़ित्ना-ए-बे-दाद भी क़ातिल की तरफ़बे-गुनाही के सिवा कौन था बिस्मिल की तरफ़

    12.4K reads
  3. गुलों के साथ अजल के पयाम - ग़ुलाम रब्बानी ताबाँ

    गुलों के साथ अजल के पयाम भी आएबहार आई तो गुलशन में दाम भी आए

    12.4K reads
  4. हुजूम-ए-दर्द का इतना बढ़े असर - ग़ुलाम रब्बानी ताबाँ

    हुजूम-ए-दर्द का इतना बढ़े असर गुम होमिले वो रात के जिस रात की सेहर गुम हो

    12.4K reads
  5. जल्वा पाबंद-ए-नज़र भी है नज़र - ग़ुलाम रब्बानी ताबाँ

    जल्वा पाबंद-ए-नज़र भी है नज़र-साज़ भी हैपर्दा-ए-राज़ भी है पर्दा-दर-ए-राज़ भी है

    12.3K reads