बहार आई गुल-अफ़्शानियों के - ग़ुलाम रब्बानी ताबाँ

ग़ुलाम रब्बानी ताबाँग़ुलाम रब्बानी ताबाँ

4 min read · 12.4K reads

बहार आई गुल-अफ़्शानियों के दिन आए
 उठाओ साज़ ग़ज़ल-ख़्वानियों के दिन आए

 निगाह-ए-शौक़ की गुस्ताख़ियों का दौर आया
 दिल-ए-ख़राब की नादानियों के दिन आए

 निगाह-ए-हुस्न ख़रीदारियों पे माइल है
 मता-ए-शौक़ की अरज़ानियों के दिन आए

 मिजाज़-ए-अक़्ल की ना-साज़ियों का मौसम है
 जुनूँ की सिलसिला-जम्बानियों के दिन आए

 सरों ने दावत-ए-आशुफ़्तगी का क़सद किया
 दिलों में दर्द की मेहमानियों के दिन आए

 चराग़-ए-लाल-ओ-गुल की टपक पड़ी हैं लवें
 चमन में फिर शरर-अफ़्शानियों के दिन आए

 बहार बाइस-ए-जमईयत-ए-चमन न हुई
 शमीम-ए-गुल की परेशानियों के दिन आए

 उधर चमन में ज़र-ए-गुल लुटा इधर ताबाँ
 हमारी बे-सर-ओ-सामानियों के दिन आए
ग़ुलाम रब्बानी ताबाँ
About the poet

ग़ुलाम रब्बानी ताबाँ

View profile & all 18 Poems / Stories

More from ग़ुलाम रब्बानी ताबाँ

  1. छटे ग़ुबार-ए-नज़र बाम-ए-तूर - ग़ुलाम रब्बानी ताबाँ

    छटे ग़ुबार-ए-नज़र बाम-ए-तूर आ जाएपियो शराब के चेहरे पे नूर आ जाए

    12.4K reads
  2. दाद भी फ़ित्ना-ए-बे-दाद भी - ग़ुलाम रब्बानी ताबाँ

    दाद भी फ़ित्ना-ए-बे-दाद भी क़ातिल की तरफ़बे-गुनाही के सिवा कौन था बिस्मिल की तरफ़

    12.4K reads
  3. गुलों के साथ अजल के पयाम - ग़ुलाम रब्बानी ताबाँ

    गुलों के साथ अजल के पयाम भी आएबहार आई तो गुलशन में दाम भी आए

    12.4K reads
  4. हुजूम-ए-दर्द का इतना बढ़े असर - ग़ुलाम रब्बानी ताबाँ

    हुजूम-ए-दर्द का इतना बढ़े असर गुम होमिले वो रात के जिस रात की सेहर गुम हो

    12.4K reads
  5. जल्वा पाबंद-ए-नज़र भी है नज़र - ग़ुलाम रब्बानी ताबाँ

    जल्वा पाबंद-ए-नज़र भी है नज़र-साज़ भी हैपर्दा-ए-राज़ भी है पर्दा-दर-ए-राज़ भी है

    12.3K reads

More Poetry & Stories You May Like