हुजूम-ए-दर्द का इतना बढ़े असर - ग़ुलाम रब्बानी ताबाँ

ग़ुलाम रब्बानी ताबाँग़ुलाम रब्बानी ताबाँ

4 min read · 12.4K reads

 हुजूम-ए-दर्द का इतना बढ़े असर गुम हो
 मिले वो रात के जिस रात की सेहर गुम हो

 मज़ा तो जब है के आवार्गान-ए-शौक़ के साथ
 ग़ुबार बन के चले और रह-गुज़र गुम हो

 हमारी तरह ख़राब-ए-सफ़र न हो कोई
 इलाही यूँ तो किसी का न राह-बर गुम हो

 चले हैं हम भी चराग़-ए-नज़र जलाए हुए
 ये रौशनी भी कहीं राह में अगर गुम हो

 तलाश-ए-दोस्त है दिल को मगर ख़ुदा जाने
 कहाँ कहाँ ये भटकता फिरे किधर गुम हो

 चमन चमन हैं वो नश-ओ-नुमा के हँगामे
 गुलों को ढूँडने जाए तो ख़ुद नज़र गुम हो

 सुख़न की जान है हुस्न-ए-बयाँ मगर ताबाँ
 न यूँ के लफ़्ज़ ही रह जाएँ फ़िक्र-ए-तर गुम हो
ग़ुलाम रब्बानी ताबाँ
About the poet

ग़ुलाम रब्बानी ताबाँ

View profile & all 18 Poems / Stories

More from ग़ुलाम रब्बानी ताबाँ

  1. बहार आई गुल-अफ़्शानियों के - ग़ुलाम रब्बानी ताबाँ

    बहार आई गुल-अफ़्शानियों के दिन आएउठाओ साज़ ग़ज़ल-ख़्वानियों के दिन आए

    12.4K reads
  2. छटे ग़ुबार-ए-नज़र बाम-ए-तूर - ग़ुलाम रब्बानी ताबाँ

    छटे ग़ुबार-ए-नज़र बाम-ए-तूर आ जाएपियो शराब के चेहरे पे नूर आ जाए

    12.4K reads
  3. दाद भी फ़ित्ना-ए-बे-दाद भी - ग़ुलाम रब्बानी ताबाँ

    दाद भी फ़ित्ना-ए-बे-दाद भी क़ातिल की तरफ़बे-गुनाही के सिवा कौन था बिस्मिल की तरफ़

    12.4K reads
  4. गुलों के साथ अजल के पयाम - ग़ुलाम रब्बानी ताबाँ

    गुलों के साथ अजल के पयाम भी आएबहार आई तो गुलशन में दाम भी आए

    12.4K reads
  5. जल्वा पाबंद-ए-नज़र भी है नज़र - ग़ुलाम रब्बानी ताबाँ

    जल्वा पाबंद-ए-नज़र भी है नज़र-साज़ भी हैपर्दा-ए-राज़ भी है पर्दा-दर-ए-राज़ भी है

    12.3K reads

More Poetry & Stories You May Like