नज़्ज़ारा-ए-रुख़-ए-साक़ी से मुझ को मस्ती है

गोया फ़क़ीर मोहम्मदगोया फ़क़ीर मोहम्मद

2 min read · 12.4K reads

नज़्ज़ारा-ए-रुख़-ए-साक़ी से मुझ को मस्ती है

ये आफ़्ताब परस्ती भी मय-परस्ती है

ख़ुदा को भूल गया महव-ए-ख़ुद-परस्ती है

तू और काम में है मौत तुझ पे हस्ती है

न गुल हैं अब न वो साक़ी न मय-परस्ती है

चमन में मेंह के एवज़ बे-कसी बरसती है

ये मुल्क-ए-हुस्न भी जानाँ अजीब बस्ती है

कि दिल सी चीज़ यहाँ कौड़ियों से सस्ती है

मह-ए-सियाम में गो मनअ-ए-मय-परस्ती है

मगर हूँ मस्त कि हर रोज़ फ़ाक़ा-मस्ती है

ये बे-सबात बहार-ए-रियाज़-ए-हस्ती है

कली जो चटकी तो हस्ती पर अपनी हँसती है

बस एक रात का मेहमान चराग़-ए-हस्ती है

सिरहाने रोएगी अब शम्अ गोर हँसती है

दिला ये गोर-ए-ग़रीबाँ भी ज़ोर बस्ती है

बजाए अब्र यहाँ बे-कसी बरसती है

गया जो याँ से तह-ए-ख़ाक वो कभी न फिरा

ज़मीन के नीचे भी दिलचस्प कोई बस्ती है

नहा के बाल निचोड़े तो यार कहने लगा

घटा सियाह इसी तरह से बरसती है

बस एक हाथ में दो टुकड़े कर दिया हम को

हमारे यार की इक ये भी तेज़-दस्ती है

किया है चाक गरेबान सुब्ह-ए-महशर तक

ये अपने जोश-ए-जुनूँ की दराज़-दस्ती है

हमें तो क़त्ल किया बस इसी नज़ाकत ने

कि वो उठाती हैं तेग़ और नहीं उकसती है

दिखा के फूल से चेहरे को दिल लिया ख़ुश हो

जो बदले गुल के मिले अंदलीब सस्ती है

अब एक तौबा पे आती है मग़फ़िरत तिरे हाथ

ख़रीद कर कि निहायत ये जिंस सस्ती है

दिखाए जिस ने ये सूरत हमें दम-ए-आख़िर

उसी को देखने को रूह अब तरसती है

न टूटी शीशा-ए-मय मेरी संग-ए-मर्क़द से

पस अज़ फ़ना भी मुझे पास-ए-मय-परस्ती है

असीर कर के हमें ख़ुश न होइयो सय्याद

कि तू भी याँ तो गिरफ़्तार-ए-दाम-ए-हस्ती है

अजब नहीं दम-ए-ईसा से भी जो गुल हो जाते

कि शम-ए-सुब्ह हमारा चराग़-ए-हस्ती है

वो माँगता है मिरी जान रू-नुमाई में

यही जो मोल है तो जिंस-ए-हुस्न सस्ती है

किया है उस ने तो यूसुफ़ का चाक दामन-ए-पाक

न पूछो इश्क़ की जो कुछ दराज़-दस्ती है

कहूँ मैं वही है साक़ी वही सुबू वही जाम

मुदाम-ए-बादा-ए-वहदत की मुझ को मस्ती है

अलम है तेग़-ए-दो-दम तैरे सर झुकाए हूँ मैं

तिरी गली में भी ज़ालिम बुलंदी पस्ती है

जो चाहे रहमत-ए-हक़ इज्ज़ कर शिआर अपना

रवाँ उधर को है पानी जिधर को पस्ती है

सफ़ेद हो गई मू-ए-सियाह ग़फ़लत छोड़

हुई है सुब्ह कोई दम चराग़ हस्ती है

हर इक जवान का क़द ख़म हुआ है पीरी से

मआल-ए-कार बुलंदी जहाँ में पस्ती है

वो अपनी जुम्बिश-ए-अबरू दिखा के कहता है

ये वो है तेग़ इशारों ही से जो कसती है

चे ख़ुश बवद कि बर आयेद बेक करिश्मा दो कार

सनम बग़ल में है दिल महव-ए-हक़-परस्ती है

है ख़ूब पहले से 'गोया' करूँ मैं तर्क-ए-सुख़न

कि एक दम में ये ख़ामोश शम-ए-हस्ती है

गोया फ़क़ीर मोहम्मद
About the poet

गोया फ़क़ीर मोहम्मद

उपनाम : 'गोया' मूल नाम : फ़क़ीर मोहम्मद गोया जन्म : मलीहाबाद, उत्तर प्रदेश گویا۔ نواب حسام الدولہ تہور جنگ فقیر محمدؐ خاں گویاؔ مشہور شاعر جوش ملیح آبادی کے جد امجد لکھنؤ کے رہنے والے ۔عربی و فارسی کے جید عالم اور مشہور شاعر تھے ۔نواب اودھ کی سرکار میں رسالدار…

View profile & all 23 Poems / Stories

More from गोया फ़क़ीर मोहम्मद

  1. दुआएँ माँगीं हैं मुद्दतों तक झुका के सर हाथ उठा उठा कर

    दुआएँ माँगीं हैं मुद्दतों तक झुका के सर हाथ उठा उठा करहुआ हूँ तब मैं बुतों का बंदा ख़ुदा ख़ुदा कर ख़ुदा ख़ुदा कर

    12.4K reads
  2. क्यूँकर न ख़ुश हो सर मिरा लटक्का के दार में

    क्यूँकर न ख़ुश हो सर मिरा लटक्का के दार मेंक्या फल लगा है नख़्ल-ए-तमन्ना-ए-यार में

    12.4K reads
  3. खोल दी है ज़ुल्फ़ किस ने फूल से रुख़्सार पर

    खोल दी है ज़ुल्फ़ किस ने फूल से रुख़्सार परछा गई काली घटा सी आन कर गुलज़ार पर

    12.4K reads
  4. उल्फ़त ये छुपाएँ हम किसी की

    उल्फ़त ये छुपाएँ हम किसी कीदिल से भी कहें न अपनी जी की

    12.4K reads
  5. ये इक तेरा जल्वा सनम चार सू है

    ये इक तेरा जल्वा सनम चार सू हैनज़र जिस तरफ़ कीजिए तू ही तू है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएआप को चेहरे से भी बीमार होना चाहिए— मुनव्वर रानाअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश