ये इक तेरा जल्वा सनम चार सू है

गोया फ़क़ीर मोहम्मदगोया फ़क़ीर मोहम्मद

1 min read · 12.4K reads

ये इक तेरा जल्वा सनम चार सू है

नज़र जिस तरफ़ कीजिए तू ही तू है

ये किस मस्त के आने की आरज़ू है

कि दस्त-ए-दुआ आज दस्त-ए-सुबू है

न होगा कोई मुझ सा महव-ए-तसव्वुर

जिसे देखता हूँ समझता हूँ तू है

मुकद्दर न हो यार तो साफ़ कह दूँ

न क्यूँकर हो ख़ुद-बीं कि आईना-रू है

कभी रुख़ की बातें कभी गेसुओं की

सहर से यही शाम तक गुफ़्तुगू है

किसी गुल के कूचे से गुज़री है शायद

सबा आज जो तुझ में फूलों की बू है

नहीं चाक-दामन कोई मुझ सा 'गोया'

न बख़िया की ख़्वाहिश न फ़िक्र-ए-रफ़ू है

गोया फ़क़ीर मोहम्मद
About the poet

गोया फ़क़ीर मोहम्मद

उपनाम : 'गोया' मूल नाम : फ़क़ीर मोहम्मद गोया जन्म : मलीहाबाद, उत्तर प्रदेश گویا۔ نواب حسام الدولہ تہور جنگ فقیر محمدؐ خاں گویاؔ مشہور شاعر جوش ملیح آبادی کے جد امجد لکھنؤ کے رہنے والے ۔عربی و فارسی کے جید عالم اور مشہور شاعر تھے ۔نواب اودھ کی سرکار میں رسالدار…

View profile & all 23 Poems / Stories

More from गोया फ़क़ीर मोहम्मद

  1. दुआएँ माँगीं हैं मुद्दतों तक झुका के सर हाथ उठा उठा कर

    दुआएँ माँगीं हैं मुद्दतों तक झुका के सर हाथ उठा उठा करहुआ हूँ तब मैं बुतों का बंदा ख़ुदा ख़ुदा कर ख़ुदा ख़ुदा कर

    12.4K reads
  2. क्यूँकर न ख़ुश हो सर मिरा लटक्का के दार में

    क्यूँकर न ख़ुश हो सर मिरा लटक्का के दार मेंक्या फल लगा है नख़्ल-ए-तमन्ना-ए-यार में

    12.4K reads
  3. खोल दी है ज़ुल्फ़ किस ने फूल से रुख़्सार पर

    खोल दी है ज़ुल्फ़ किस ने फूल से रुख़्सार परछा गई काली घटा सी आन कर गुलज़ार पर

    12.4K reads
  4. उल्फ़त ये छुपाएँ हम किसी की

    उल्फ़त ये छुपाएँ हम किसी कीदिल से भी कहें न अपनी जी की

    12.4K reads
  5. अपना हर उज़्व चश्म-ए-बीना है

    अपना हर उज़्व चश्म-ए-बीना हैइस क़दर इंतिज़ार तेरा है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

Couplets by Pratap Somvanshiअपने भीतर है जो इंसान बचाकर रखनाअपनी मिट्टी की ये पहचान बचाकर रखना— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाअच्छी से अच्छी आब-ओ-हवा के बग़ैर भीअच्छी से अच्छी आब-ओ-हवा के बग़ैर भीज़िंदा हैं कितने लोग दवा के बग़ैर भी— मुनव्वर रानामेरे गाँव के कुत्तेएकदुआर पर बैठे नंगे बच्चे से— ऐश्वर्य राजआओ मिलकर बद्दुआ करेंदुनिया का कोई क़ानून बद्दुआओं के लिए किसी को रोक नहीं सकता।इसलिए आओ सब मिल कर बद्दुआ करें कि— फ़रीद ख़ाँनज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयी