उल्फ़त ये छुपाएँ हम किसी की

गोया फ़क़ीर मोहम्मदगोया फ़क़ीर मोहम्मद

1 min read · 12.4K reads

उल्फ़त ये छुपाएँ हम किसी की

दिल से भी कहें न अपनी जी की

जाने वो क्या किसी की जी की

जिस को उल्फ़त न हो किसी की

ख़्वाहिश न बर आई अपनी जी की

हम ने किस किस की दोस्ती की

अच्छी नहीं शरह आशिक़ी की

पूछो न अजी किसी की जी की

ये रोए कि नामा बह के पहुँचा

अश्कों ने हमारे क़ासिदी की

सुर्ख़ी मगर उस के लब की देखी

रंगत है सफ़ेद आरसी की

आशिक़ थे वो हम कि ब'अद अपने

मिट्टी ही ख़राब आशिक़ी की

ऐ अब्र-ए-शब-ए-फ़िराक़ सच कह

रोते कटती है शब किसी की

दिल ज़ुल्फ़-ए-रसा तलक तो पहुँचा

इतनी बख़्तों ने रहबरी की

बिजली चमकी तो अब्र रोया

याद आ गई क्या हँसी किसी की

हम किसी की गली की राह भूले

जो ख़िज़्र ने भी न रहबरी की

दिल को मिरे ख़ाक में मिलाया

दिलबर ने ख़ूब दिलबरी की

सोज़िश मिरे दिल की देख ऐ माह

कर सैर इस बुर्ज-ए-आतिशी की

वो तिफ़्ल-ए-नुसैरी आए शायद

क़स्में दूँ मुर्तज़ा-अली की

गर्दन-ज़दनी थी शम्अ-ए-सरकश

क्यूँ उस की गली से हम-सरी की

बस रख दिया ख़त में बर्ग-ए-सौसन

जब लिख न सके सिफ़त मिसी की

ठुकरा के चली जबीं को मेरे

क़िस्मत के लिखे ने यावरी की

ये रश्क है मुँह जो यार देखे

सूरत देखूँ न आरसी की

भूला था मैं राह-ए-कू-ए-क़ातिल

तू ने ऐ मौत रहबरी की

उस के गर्दन तलक न पहुँचा

ऐ दस्त-ए-दराज़ कोतही की

दिल को पाला बग़ल में तू ने

गोया दुश्मन से दोस्ती की

गोया फ़क़ीर मोहम्मद
About the poet

गोया फ़क़ीर मोहम्मद

उपनाम : 'गोया' मूल नाम : फ़क़ीर मोहम्मद गोया जन्म : मलीहाबाद, उत्तर प्रदेश گویا۔ نواب حسام الدولہ تہور جنگ فقیر محمدؐ خاں گویاؔ مشہور شاعر جوش ملیح آبادی کے جد امجد لکھنؤ کے رہنے والے ۔عربی و فارسی کے جید عالم اور مشہور شاعر تھے ۔نواب اودھ کی سرکار میں رسالدار…

View profile & all 23 Poems / Stories

More from गोया फ़क़ीर मोहम्मद

  1. दुआएँ माँगीं हैं मुद्दतों तक झुका के सर हाथ उठा उठा कर

    दुआएँ माँगीं हैं मुद्दतों तक झुका के सर हाथ उठा उठा करहुआ हूँ तब मैं बुतों का बंदा ख़ुदा ख़ुदा कर ख़ुदा ख़ुदा कर

    12.4K reads
  2. क्यूँकर न ख़ुश हो सर मिरा लटक्का के दार में

    क्यूँकर न ख़ुश हो सर मिरा लटक्का के दार मेंक्या फल लगा है नख़्ल-ए-तमन्ना-ए-यार में

    12.4K reads
  3. खोल दी है ज़ुल्फ़ किस ने फूल से रुख़्सार पर

    खोल दी है ज़ुल्फ़ किस ने फूल से रुख़्सार परछा गई काली घटा सी आन कर गुलज़ार पर

    12.4K reads
  4. ये इक तेरा जल्वा सनम चार सू है

    ये इक तेरा जल्वा सनम चार सू हैनज़र जिस तरफ़ कीजिए तू ही तू है

    12.4K reads
  5. अपना हर उज़्व चश्म-ए-बीना है

    अपना हर उज़्व चश्म-ए-बीना हैइस क़दर इंतिज़ार तेरा है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like