खोल दी है ज़ुल्फ़ किस ने फूल से रुख़्सार पर

गोया फ़क़ीर मोहम्मदगोया फ़क़ीर मोहम्मद

2 min read · 12.4K reads

खोल दी है ज़ुल्फ़ किस ने फूल से रुख़्सार पर

छा गई काली घटा सी आन कर गुलज़ार पर

क्या ही अफ़्शाँ है जबीन ओ अबरू-ए-ख़मदार पर

है चराग़ाँ आज काबे के दर ओ दीवार पर

नक़्श-ए-पा पंच-शाख़ा क़बर पर रौशन करो

मर गया हूँ मैं तुम्हारी गरमी-ए-रफ़्तार पर

चश्म-ए-बद दूर आज है ये कौन गुल-रू झाँकता

चश्म-ए-नर्गिस का है आलम रौज़न-ए-दीवार पर

ना-तवाँ का भला किस मुँह से मैं शिकवा करूँ

ख़ाल है याँ महर ख़ामोश लब-ए-गुफ़्तार पर

हम अज़ल से इंतिज़ार-ए-यार में सोए नहीं

आफ़रीं कहिए हमारे दीदा-ए-बेदार पर

कुफ़्र अपना ऐन दीं-दारी है गर समझे कोई

इज्तिमा-ए-सुबहा याँ मौक़ूफ़ है ज़ुन्नार पर

ठोकरें खाएगा इक दिन सर-कशी इतनी न कर

ओ सर-ए-बे-मग़ज़ क्यूँ भूला है इस दस्तार पर

ज़ुल्फ़ उस की अपने हक़ में देखिए कहती ही क्या

है हमारा फ़ैसला अब तो ज़बान-ए-मार पर

गर चमन में हम से बे-बर्गों को जा देती नहीं

ख़ार की मानिंद बिठला दें सर-ए-दीवार पर

है अगर इरफ़ाँ का तालिब ख़ाकसारी कर शिआर

देखते हैं आइने अक्सर लगा दीवार पर

अबरू-ओ-मिज़्गाँ से उस के देखें दिल क्यूँकर बचे

अब तो नौबत आ गई है तीर और तलवार पर

इंतिहा-ए-इश्क़ में दी जान मैं ने इस लिए

लाला बा-सद दाग़ उगता है मिरे कोहसार पर

राब्ता गर ग़ैर से हो यार को चाहूँ मैं

मैं न बुलबुल हूँ कि मरता हूँ गुल-ए-बे-ए-ख़ार पर

दिल जला ऐसा हूँ मेरा नाम ले बैठा जो वो

पड़ गए छाले ज़बान-ए-मुर्ग़-ए-आतिश-ए-ख़्वार पर

उठ के बुत-ख़ाने से मस्जिद को अगर जाएगा तू

सैकड़ों टूटेंगी तस्बीहें तिरे ज़ुन्नार पर

हैफ़ कू-ए-यार तक पहुँची न मेरी उस्तुख़्वाँ

मुद्दतों आ कर हुमा बैठा रहा दीवार पर

सूख जाएँ गर हमारी आबलों की छागलें

पास से काँटे नज़र आएँ ज़बान-ए-ख़ार पर

ब'अद मुर्दन भी है बाक़ी मेरी नालों का असर

तार-ए-मुतरिब का है आलम हर कफ़न की तार पर

तेरी आब-ए-तेग़ से ज़ालिम जो हो तूफ़ान बपा

मौत तड़पी मिस्ल-ए-माही गुम्बद-ए-दव्वार पर

ख़त उसे इतने लिखे मैं ने कि वाँ भर जवाब

बैठे रहते हैं कबूतर सैकड़ों दीवार पर

हश्र तक मुमकिन नहीं अब चमकी तेग़-ए-आफ़्ताब

बाड़ा रखवाता है ज़ालिम मग़रिबी तलवार पर

कफ़्श-ए-पा की गुल दिखा कर हँस के यूँ कहने लगा

सैर को क्यूँ जाऊँ गुलशन है मिरे बेज़ार पर

देखियो ज़िद मेरे मुर्ग़-ए-नामा-बर के वास्ते

क़ैंचियाँ लगवाईं हैं बे-रहम ने दीवार पर

यार को मालूम होता है हिज्र में सोया नहीं

ख़त लिखूँ गोया बयाज़-ए-दीदा-ए-बेदार पर

गोया फ़क़ीर मोहम्मद
About the poet

गोया फ़क़ीर मोहम्मद

उपनाम : 'गोया' मूल नाम : फ़क़ीर मोहम्मद गोया जन्म : मलीहाबाद, उत्तर प्रदेश گویا۔ نواب حسام الدولہ تہور جنگ فقیر محمدؐ خاں گویاؔ مشہور شاعر جوش ملیح آبادی کے جد امجد لکھنؤ کے رہنے والے ۔عربی و فارسی کے جید عالم اور مشہور شاعر تھے ۔نواب اودھ کی سرکار میں رسالدار…

View profile & all 23 Poems / Stories

More from गोया फ़क़ीर मोहम्मद

  1. दुआएँ माँगीं हैं मुद्दतों तक झुका के सर हाथ उठा उठा कर

    दुआएँ माँगीं हैं मुद्दतों तक झुका के सर हाथ उठा उठा करहुआ हूँ तब मैं बुतों का बंदा ख़ुदा ख़ुदा कर ख़ुदा ख़ुदा कर

    12.4K reads
  2. क्यूँकर न ख़ुश हो सर मिरा लटक्का के दार में

    क्यूँकर न ख़ुश हो सर मिरा लटक्का के दार मेंक्या फल लगा है नख़्ल-ए-तमन्ना-ए-यार में

    12.4K reads
  3. उल्फ़त ये छुपाएँ हम किसी की

    उल्फ़त ये छुपाएँ हम किसी कीदिल से भी कहें न अपनी जी की

    12.4K reads
  4. ये इक तेरा जल्वा सनम चार सू है

    ये इक तेरा जल्वा सनम चार सू हैनज़र जिस तरफ़ कीजिए तू ही तू है

    12.4K reads
  5. अपना हर उज़्व चश्म-ए-बीना है

    अपना हर उज़्व चश्म-ए-बीना हैइस क़दर इंतिज़ार तेरा है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएआप को चेहरे से भी बीमार होना चाहिए— मुनव्वर रानाअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश