हसरत ऐ जाँ शब-ए-जुदाई है

गोया फ़क़ीर मोहम्मदगोया फ़क़ीर मोहम्मद

1 min read · 12.4K reads

हसरत ऐ जाँ शब-ए-जुदाई है

मुज़्दा ऐ दिल कि मौत आई है

तुझ से मग़रूर की झुकी गर्दन

फिर भी इक शान-ए-किब्रियाई है

उस ने तलवार को सँभाला है

देखिए किस की मौत आई है

फिर गया जब से वो सनम ब-ख़ुदा

हम से बरगश्ता इक ख़ुदाई है

बात सीधी भी वो नहीं करता

कज-अदाई से कज-अदाई है

आप को जानता है आईना

साफ़ ये उस की ख़ुद-नुमाई है

तुम मिरे कज-कुलाह को देखो

ये भला किस में मीरज़ाई है

दिल में आता है राह-ए-चश्म से वो

ख़ूब ये राह-ए-आश्नाई है

मले हसरत से हाथ देख के हूर

ऐ परी तेरी वो कलाई है

शाना उस का है पंजा-ए-ख़ुर्शीद

वाह क्या पंजा-ए-हिनाई है

ज़ाहिदो क़ुदरत-ए-ख़ुदा देखो

बुत को भी दावा-ए-ख़ुदाई है

हाथ पहुँचा न पा-ए-क़ातिल तक

तालेओं की ये ना-रसाई है

काबे जाने से मनअ' करते हैं

क्या बुतों के ही घर ख़ुदाई है

हुस्न ने मुल्क-ए-दिल किया ताराज

हज़रत-ए-इश्क़ की दुहाई है

मुँह है 'गोया' का उस का बोसा ले

बात दुश्मन ने ये बनाई है

गोया फ़क़ीर मोहम्मद
About the poet

गोया फ़क़ीर मोहम्मद

उपनाम : 'गोया' मूल नाम : फ़क़ीर मोहम्मद गोया जन्म : मलीहाबाद, उत्तर प्रदेश گویا۔ نواب حسام الدولہ تہور جنگ فقیر محمدؐ خاں گویاؔ مشہور شاعر جوش ملیح آبادی کے جد امجد لکھنؤ کے رہنے والے ۔عربی و فارسی کے جید عالم اور مشہور شاعر تھے ۔نواب اودھ کی سرکار میں رسالدار…

View profile & all 23 Poems / Stories

More from गोया फ़क़ीर मोहम्मद

  1. दुआएँ माँगीं हैं मुद्दतों तक झुका के सर हाथ उठा उठा कर

    दुआएँ माँगीं हैं मुद्दतों तक झुका के सर हाथ उठा उठा करहुआ हूँ तब मैं बुतों का बंदा ख़ुदा ख़ुदा कर ख़ुदा ख़ुदा कर

    12.4K reads
  2. क्यूँकर न ख़ुश हो सर मिरा लटक्का के दार में

    क्यूँकर न ख़ुश हो सर मिरा लटक्का के दार मेंक्या फल लगा है नख़्ल-ए-तमन्ना-ए-यार में

    12.4K reads
  3. खोल दी है ज़ुल्फ़ किस ने फूल से रुख़्सार पर

    खोल दी है ज़ुल्फ़ किस ने फूल से रुख़्सार परछा गई काली घटा सी आन कर गुलज़ार पर

    12.4K reads
  4. उल्फ़त ये छुपाएँ हम किसी की

    उल्फ़त ये छुपाएँ हम किसी कीदिल से भी कहें न अपनी जी की

    12.4K reads
  5. ये इक तेरा जल्वा सनम चार सू है

    ये इक तेरा जल्वा सनम चार सू हैनज़र जिस तरफ़ कीजिए तू ही तू है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएआप को चेहरे से भी बीमार होना चाहिए— मुनव्वर रानाअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश