न पूछ क्या काम कर गई है - फ़िराक़ गोरखपुरी

फ़िराक़ गोरखपुरीफ़िराक़ गोरखपुरी28 Sept 1896 – 3 Sept 1982

4 min read · 12.4K reads

न पूछ क्या काम कर गई है,
दिलो-नज़र में उतर गई है.

तेरी नज़र सब को आज़माए,
तेरी नज़र कौन आज़माए.

शिगुफ़्ता१ दिल को न कर सकेगा,
रुका-रुका ज़ेरे-लब तबस्सुम२.

मैं उन लबों पर कभी तो देखूँ,
वो मुस्कुराहट जो मुस्कुराए .

हयाते-फ़ानी३ से बढ़ के फ़ानी,
निगाहे-बर्को-शरर४से कमतर.

ये इश्क़ है तो सलाम अपना,
यही वफ़ा है तो बाज़ आए.

तू इस तरह याद आ रहा है,
कि शामे-ग़म में मैं डर रहा हूँ.

कहीं न आ जाए मेरे दिल में,
वो याद जो तुझको भूल जाए.

हज़ारहा दिल तड़प-तड़प कर,
बयक अदा मिट के रह गये हैं.

न पूछ क्या उन दिलों पे गुज़री,
जो रह गये थे बचे-बचाए.

१. स्फुटित २. होठों में ही मुस्कुराना ३. नश्वर ४. चिंगारी भरी आँख
फ़िराक़ गोरखपुरी
About the poet

फ़िराक़ गोरखपुरी

View profile & all 79 Poems / Stories

More from फ़िराक़ गोरखपुरी

  1. गुले-नग़मा - फ़िराक़ गोरखपुरी

    सिलसिले ख़्वाब के अश्कों से सँवरते कब हैंआज दरिया भी समुंदर में उतरते कब हैं

    12.4K reads
  2. बज्में जिन्दगी रंगे-शायरी - फ़िराक़ गोरखपुरी

    सिलसिले ख़्वाब के अश्कों से सँवरते कब हैंआज दरिया भी समुंदर में उतरते कब हैं

    12.4K reads
  3. सरगम - फ़िराक़ गोरखपुरी

    सिलसिले ख़्वाब के अश्कों से सँवरते कब हैंआज दरिया भी समुंदर में उतरते कब हैं

    12.4K reads
  4. जो बात है हद से बढ़ गयी है - फ़िराक़ गोरखपुरी

    जो बात है हद से बढ़ गयी हैवाएज़[1] के भी कितनी चढ़ गई है

    12.4K reads
  5. उमीदे-मर्ग कब तक - फ़िराक़ गोरखपुरी

    उमीदे-मर्ग कब तक ज़ि‍न्दगी का दर्दे-सर कब तकये माना सब्र करते हैं महब्बत में मगर कब तक

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like