उमीदे-मर्ग कब तक - फ़िराक़ गोरखपुरी

फ़िराक़ गोरखपुरीफ़िराक़ गोरखपुरी28 Sept 1896 – 3 Sept 1982

3 min read · 12.4K reads

  
उमीदे-मर्ग कब तक ज़ि‍न्दगी का दर्दे-सर कब तक
ये माना सब्र करते हैं महब्बत में मगर कब तक

दयारे दोस्त हद होती है यूँ भी दिल बहलने की
न याद आयें ग़रीबों को तेरे दीवारो-दर कब तक

यूँ तदबीरें भी तक़दीरे- महब्बत बन नहीं सकतीं
किसी को हिज्र में भूलें रहेंगे हम मगर कब तक

इनायत[1] की करम की लुत्फ़ की आख़ि‍र कोई हद है
कोई करता रहेगा चारा-ए-जख्‍़मे ज़िगर[2] कब तक

किसी का हुस्न रुसवा हो गया पर्दे ही पर्दे में
न लाये रंग आख़िरकार ता‍सीरे-नज़र कब तक
फ़िराक़ गोरखपुरी
About the poet

फ़िराक़ गोरखपुरी

View profile & all 79 Poems / Stories

More from फ़िराक़ गोरखपुरी

  1. गुले-नग़मा - फ़िराक़ गोरखपुरी

    सिलसिले ख़्वाब के अश्कों से सँवरते कब हैंआज दरिया भी समुंदर में उतरते कब हैं

    12.4K reads
  2. बज्में जिन्दगी रंगे-शायरी - फ़िराक़ गोरखपुरी

    सिलसिले ख़्वाब के अश्कों से सँवरते कब हैंआज दरिया भी समुंदर में उतरते कब हैं

    12.4K reads
  3. सरगम - फ़िराक़ गोरखपुरी

    सिलसिले ख़्वाब के अश्कों से सँवरते कब हैंआज दरिया भी समुंदर में उतरते कब हैं

    12.4K reads
  4. जो बात है हद से बढ़ गयी है - फ़िराक़ गोरखपुरी

    जो बात है हद से बढ़ गयी हैवाएज़[1] के भी कितनी चढ़ गई है

    12.4K reads
  5. ये माना ज़ि‍न्दगी है चार दिन की - फ़िराक़ गोरखपुरी

    ये माना ज़ि‍न्दगी है चार दिन कीबहुत होते हैं यारो चार दिन भी

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like