बज्में जिन्दगी रंगे-शायरी - फ़िराक़ गोरखपुरी

फ़िराक़ गोरखपुरीफ़िराक़ गोरखपुरी28 Sept 1896 – 3 Sept 1982

3 min read · 12.4K reads

सिलसिले ख़्वाब के अश्कों से सँवरते कब हैं
आज दरिया भी समुंदर में उतरते कब हैं

वक़्त इक मौज है आता है गुज़र जाता है
डूब जाते हैं जो लम्हात उभरते कब हैं

यूँ भी लगता है तिरी याद बहुत है लेकिन
ज़ख़्म ये दिल के तिरी याद से भरते कब हैं

लहर के सामने साहिल की हक़ीक़त क्या है
जिन को जीना है वो हालात से डरते कब हैं

ये अलब बात है लहजे में उदासी है ‘शमीम’
वर्ना हम दर्द का इज़हार भी करते कब हैं
फ़िराक़ गोरखपुरी
About the poet

फ़िराक़ गोरखपुरी

View profile & all 79 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like