ख़ुदनुमा[1] होके निहाँ[2] छुप के नुमायाँ[3] होना
अलग़रज़ हुस्न को रुसवा[4] किसी उनवाँ[5]होना
यूँ तो अकसीर[6] है ख़ाके-दरे-जानाँ[7]लेकिन
काविशे-ग़म[8] से उसे गर्दिशे-दौराँ[9] होना
हद्दे-तमकीं[10] से न बाहर हुई खु़द्दार निगाह
आज तक आ न सका हुस्न को हैराँ होना
चारागर[11] दर्द सरापा[12] हूँ मेरे दर्द नहीं
बावर[13] आया तुझे नश्तर[14] का रगे-जाँ होना
दफ़्तरे-राज़े-महब्बत[15] था मलाले-दिल पर
वो सुकूते-निगहे-नाज़[16] का पुरसाँ[17] होना
सर-बसर बर्के़-फ़ना[18] इश्क़ के जलवे हैं फ़िराक़
ख़ानाए-दिल[19] को न आबाद न वीराँ होना।








