कर गई कम वो नज़र - फ़िराक़ गोरखपुरी

फ़िराक़ गोरखपुरीफ़िराक़ गोरखपुरी28 Sept 1896 – 3 Sept 1982

4 min read · 12.4K reads

कर गई काम वो नज़र, गो उसे आज देखकर.
दर्द भी उठ सका नहीं,रंग भी उड़ सका नहीं.

तेरी कशीदगी में आज शाने-सुपुर्दगी भी है.
हुस्न के वश में क्या है और,इश्क़ के वश में क्या नहीं.

इससे तो कुफ्र ही भला, जो है इसी जहान का.
ऐसे खुदा से क्या जिसे फुर्सते-मासिवा नहीं.

वो कोई वारदात है, जिसको कहें कि हो गई.
दर्द उसी का नाम है जो शबे-ग़म उठा नहीं.

याद तो आये जा कि फ़िर,होश उड़ाये जा कि फ़िर.
छाने की ये घटा नहीं,चलने की ये हवा नहीं.

देख लिया वहाँ तुझे,दीदा-ए-एतबार ने.
हाथ को हाथ भी जहाँ,सुनते हैं सूझता नहीं.

कौलो-क़रार भी तेरे ख़्वाबो-ख़याल हो गये.
वो न कहा था हुस्न ने इश्क़ को भूलता नहीं.
फ़िराक़ गोरखपुरी
About the poet

फ़िराक़ गोरखपुरी

View profile & all 79 Poems / Stories

More from फ़िराक़ गोरखपुरी

  1. गुले-नग़मा - फ़िराक़ गोरखपुरी

    सिलसिले ख़्वाब के अश्कों से सँवरते कब हैंआज दरिया भी समुंदर में उतरते कब हैं

    12.4K reads
  2. बज्में जिन्दगी रंगे-शायरी - फ़िराक़ गोरखपुरी

    सिलसिले ख़्वाब के अश्कों से सँवरते कब हैंआज दरिया भी समुंदर में उतरते कब हैं

    12.4K reads
  3. सरगम - फ़िराक़ गोरखपुरी

    सिलसिले ख़्वाब के अश्कों से सँवरते कब हैंआज दरिया भी समुंदर में उतरते कब हैं

    12.4K reads
  4. जो बात है हद से बढ़ गयी है - फ़िराक़ गोरखपुरी

    जो बात है हद से बढ़ गयी हैवाएज़[1] के भी कितनी चढ़ गई है

    12.4K reads
  5. उमीदे-मर्ग कब तक - फ़िराक़ गोरखपुरी

    उमीदे-मर्ग कब तक ज़ि‍न्दगी का दर्दे-सर कब तकये माना सब्र करते हैं महब्बत में मगर कब तक

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like