जो दिलो-जिगर में उतर गई - फ़िराक़ गोरखपुरी

फ़िराक़ गोरखपुरीफ़िराक़ गोरखपुरी28 Sept 1896 – 3 Sept 1982

5 min read · 12.4K reads

जो दिलो-जिगर में उतर गई वो निगाहे-यार कहाँ है अब ?
कोई हद है ज़ख्मे-निहाँ की भी कि हयात वहमो गुमाँ है अब

मिली इश्क़ को वो हयाते नौ कि आदम का जिसमें सुकून है
ये हैं दर्द की नई मंज़िलें न ख़लिश न सोज़े-निहाँ है अब

कभी थीं वो उठती जवानियाँ कि गुबारे-राह नुजूम थे
न बुलंदियाँ वो नज़र में हैं न वो दिल की बर्के-तपाँ है अब

जिन्हें ज़िन्दगी का मज़ाक था, वही मौत को भी समझ सके
न उमीदो-बीम के मरहले में ख्याले-सूदो-ज़ियाँ है अब

न वो हुस्नो इश्क़ की सोहबत न वो मजरे न वो सानिहे
न वो बेकसों का सुकूते-ग़म न किसी को तेग़े-ज़बाँ है अब

ये फ़िराक़ है कि विसाल है कि ये महवियत का कमाल है
वो ख्याले-यार कहाँ है अब वो जमले-यार कहाँ है अब

मुझे मिट के भी तो सुकूँ नहीं कि ये हालतें भी बदल चलीं
जिसे मौत समझे थे इश्क़ में, वो मिसाले-उम्रे-रवाँ है अब ?

वो निगाह उठ के पलट गयी, वो शरारे उड़ के निहाँ हुए
जिसे दिल समझते थे आज तक वो फ़िराक़ उठता धुआँ है अब
फ़िराक़ गोरखपुरी
About the poet

फ़िराक़ गोरखपुरी

View profile & all 79 Poems / Stories

More from फ़िराक़ गोरखपुरी

  1. गुले-नग़मा - फ़िराक़ गोरखपुरी

    सिलसिले ख़्वाब के अश्कों से सँवरते कब हैंआज दरिया भी समुंदर में उतरते कब हैं

    12.4K reads
  2. बज्में जिन्दगी रंगे-शायरी - फ़िराक़ गोरखपुरी

    सिलसिले ख़्वाब के अश्कों से सँवरते कब हैंआज दरिया भी समुंदर में उतरते कब हैं

    12.4K reads
  3. सरगम - फ़िराक़ गोरखपुरी

    सिलसिले ख़्वाब के अश्कों से सँवरते कब हैंआज दरिया भी समुंदर में उतरते कब हैं

    12.4K reads
  4. जो बात है हद से बढ़ गयी है - फ़िराक़ गोरखपुरी

    जो बात है हद से बढ़ गयी हैवाएज़[1] के भी कितनी चढ़ गई है

    12.4K reads
  5. उमीदे-मर्ग कब तक - फ़िराक़ गोरखपुरी

    उमीदे-मर्ग कब तक ज़ि‍न्दगी का दर्दे-सर कब तकये माना सब्र करते हैं महब्बत में मगर कब तक

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएआप को चेहरे से भी बीमार होना चाहिए— मुनव्वर रानाअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश