हमको तुमको फेर समय का - फ़िराक़ गोरखपुरी

फ़िराक़ गोरखपुरीफ़िराक़ गोरखपुरी28 Sept 1896 – 3 Sept 1982

5 min read · 12.4K reads

हमको तुमको फेर समय का ले आई ये हयात कहाँ ?
हम भी वही हैं तुम भी वही हो लेकिन अब वो बात कहाँ ?

कितनी उठती हुई जवानी खिलने से पहले मुरझाएँ.
मन उदास तन सूखे-सूखे इन रुखों में पात कहाँ ?

ये संयोग-वियोग की दुनिया कल हमको बिछुड़ा देगी.
देख लूँ तुमको आँख भर के आएगी अब ये रात कहाँ ?

मोती के दो थाल सजाए आज हमारी आँखों ने.
तुम जाने किस देस सिधारे भेंजें ये सौगात कहाँ ?

तेरा देखना सोच रहा हूँ दिल पर खा के गहरे घाव.
इतने दिनों छुपा रक्खी थी आँखों ने ये घात कहाँ ?

ऐ दिल कैसे चोट लगी जो आँखों से तारे टूटे.
कहाँ टपाटप गिरते आँसू और मर्द की जात कहाँ ?

यूँ तो बाजी जीत चुका था एक चाल थी चलने की.
उफ़ वो अचानक राह पड़ जाना इश्क़ ने खाई मात कहाँ ?

झिलमिल-झिलमिल तारों ने भी पायल की झंकार सुनी थी.
चली गई कल छमछम करती पिया मिलन की रात कहाँ ?
फ़िराक़ गोरखपुरी
About the poet

फ़िराक़ गोरखपुरी

View profile & all 79 Poems / Stories

More from फ़िराक़ गोरखपुरी

  1. गुले-नग़मा - फ़िराक़ गोरखपुरी

    सिलसिले ख़्वाब के अश्कों से सँवरते कब हैंआज दरिया भी समुंदर में उतरते कब हैं

    12.4K reads
  2. बज्में जिन्दगी रंगे-शायरी - फ़िराक़ गोरखपुरी

    सिलसिले ख़्वाब के अश्कों से सँवरते कब हैंआज दरिया भी समुंदर में उतरते कब हैं

    12.4K reads
  3. सरगम - फ़िराक़ गोरखपुरी

    सिलसिले ख़्वाब के अश्कों से सँवरते कब हैंआज दरिया भी समुंदर में उतरते कब हैं

    12.4K reads
  4. जो बात है हद से बढ़ गयी है - फ़िराक़ गोरखपुरी

    जो बात है हद से बढ़ गयी हैवाएज़[1] के भी कितनी चढ़ गई है

    12.4K reads
  5. उमीदे-मर्ग कब तक - फ़िराक़ गोरखपुरी

    उमीदे-मर्ग कब तक ज़ि‍न्दगी का दर्दे-सर कब तकये माना सब्र करते हैं महब्बत में मगर कब तक

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like