अब तो हम हैं - फ़िराक़ गोरखपुरी

फ़िराक़ गोरखपुरीफ़िराक़ गोरखपुरी28 Sept 1896 – 3 Sept 1982

3 min read · 12.4K reads

अब तो हम हैं और भरी दुनियाँ की हैं तनहाईयाँ.
याद थीं हमको भी रंगारंग बज़्म अमराईयाँ .

जल्वा-ए-लैला हो ऐ दिल! या ज़ुनुने-क़ैस हो.
इश्क़ कुछ सनकी हवाएँ,हुस्न कुछ परछाईयाँ.

इश्क़ को समझा अगर कोई तो चश्मे-दोस्त ने.
शोहरतें भी कम न थी,कुछ कम न थीं रुसवाईयाँ.

टूटती जाती हैं आसन,डूब जाते हैं दिल.
बढ़ती जाती हैं हयाते-इश्क़ की गहराईयाँ.

क्या पयामे-ज़िन्दगी को हाजते-लफ्जों-बयाँ.
तूने देखीं भी निगाहें-नाज़ की गोयाइयाँ.

शोखियाँ-हुस्ने-हया-परवर में ये कब थीं फिराक़.
रंग लाई रफ़्ता-रफ़्ता इश्क़ की रुसवाईयाँ.
फ़िराक़ गोरखपुरी
About the poet

फ़िराक़ गोरखपुरी

View profile & all 79 Poems / Stories

More from फ़िराक़ गोरखपुरी

  1. गुले-नग़मा - फ़िराक़ गोरखपुरी

    सिलसिले ख़्वाब के अश्कों से सँवरते कब हैंआज दरिया भी समुंदर में उतरते कब हैं

    12.4K reads
  2. बज्में जिन्दगी रंगे-शायरी - फ़िराक़ गोरखपुरी

    सिलसिले ख़्वाब के अश्कों से सँवरते कब हैंआज दरिया भी समुंदर में उतरते कब हैं

    12.4K reads
  3. सरगम - फ़िराक़ गोरखपुरी

    सिलसिले ख़्वाब के अश्कों से सँवरते कब हैंआज दरिया भी समुंदर में उतरते कब हैं

    12.4K reads
  4. जो बात है हद से बढ़ गयी है - फ़िराक़ गोरखपुरी

    जो बात है हद से बढ़ गयी हैवाएज़[1] के भी कितनी चढ़ गई है

    12.4K reads
  5. उमीदे-मर्ग कब तक - फ़िराक़ गोरखपुरी

    उमीदे-मर्ग कब तक ज़ि‍न्दगी का दर्दे-सर कब तकये माना सब्र करते हैं महब्बत में मगर कब तक

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like