इक़बाल-ए-जुर्म - फ़ाज़िल जमीली

फ़ाज़िल जमीलीफ़ाज़िल जमीली

6 min read · 12.4K reads

ख़वातीन के आलमी दिन पर

वक़्त सबसे बड़ी अदालत है
और मैं वक़्त की अदालत में
आज इक़बाल-ए-जुर्म करता हूँ
ज़िन्दगी की तवील राहों में
हम शरीक-ए-सफ़र रहे दोनों
तू मुझे ज़िन्दगी समझती रही
मैं तुझे क़त्ल करता आया हूँ

मैंने आदम से लेकर आज तलक
जिस कदर भी लहू बहाया है
सारा तेरे बदन से आया है
तू जो पैदा हुई तो मैने तुझे
ज़िन्दा डर गोर करके मार दिया
कभी दीवार में चुना तुझको
कभी सूली पे तुझको वार दिया

हमने मिलकर मकान बनवाया
जिसमें दोनों मुक़ीम हैं लेकिन
तू घरेलू ग़ुलाम की सूरत
और मैं मालिक-ए-मकान की तरह
सिर्फ़ अपनी हवस मिटाने को
मैंने तेरी क़सीदा ख़्वानी की
सोचता हूँ तो याद आता है
मैंने क्या-क्या ग़लत-बयानी की

मेरा माज़ी है झूठ की तारीख़
हाल अपने पे बस नदामत है
इससे पहले कि इस नदामत में
मैं किसी रोज़ ख़ुदकुशी कर लूँ
ऐ मेरी हमसफ़र बग़ावत कर
अपनी तारीख़ ख़ुद मुरत्तब कर

शब्दार्थ
तवील = लम्बी
गोर करके = क़ब्र ख़ोदकर
क़सीदा ख़्वानी = ख़ुशामद
नदामत = पछतावा, पश्चाताप
मुरत्तब करना = क्रमबद्ध करना, संग्रहित करना
फ़ाज़िल जमीली
About the poet

फ़ाज़िल जमीली

View profile & all 17 Poems / Stories

More from फ़ाज़िल जमीली

  1. गुज़रती है जो दिल पर वो कहानी याद रखता हूँ - फ़ाज़िल जमीली

    गुज़रती है जो दिल पर वो कहानी याद रखता हूँमैं हर गुल-रंग चेहरे को ज़ुबानी याद रखता हूँ

    12.4K reads
  2. ख़िज़ाँ का रंग दरख़्तों पे आ के बैठ गया - फ़ाज़िल जमीली

    ख़िज़ाँ का रंग दरख़्तों पे आ के बैठ गयामैं तिलमिला के उठा फड़फड़ा के बैठ गया

    12.4K reads
  3. ख़्वाब में देख रहा हूँ के हक़ीक़त में उसे - फ़ाज़िल जमीली

    ख़्वाब में देख रहा हूँ के हक़ीक़त में उसेमैं कभी देख नहीं सकता मुसीबत में उसे

    12.4K reads
  4. मेरे होटों पे तेरे नाम की लरज़िश तो नहीं - फ़ाज़िल जमीली

    मेरे होटों पे तेरे नाम की लरज़िश तो नहींये जो आँखों में चमक है कोई ख़्वाहिश तो नहीं

    12.4K reads
  5. मेरे वजूद को परछाइयों ने तोड़ दिया - फ़ाज़िल जमीली

    मेरे वजूद को परछाइयों ने तोड़ दियामैं इस हिसार था तनहाइयों ने तोड़ दिया

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like