ख़िज़ाँ का रंग दरख़्तों पे आ के बैठ गया - फ़ाज़िल जमीली

फ़ाज़िल जमीलीफ़ाज़िल जमीली

3 min read · 12.4K reads

ख़िज़ाँ का रंग दरख़्तों पे आ के बैठ गया
मैं तिलमिला के उठा फड़फड़ा के बैठ गया

किसी ने जाम उछाला ब-नाम-ए-शाम-ए-अलम
कोई मलाल की वहशत छुपा के बैठ गया

मिला न जब कोई महफ़िल में हम-नशीनी को
मैं इक ख़याल के पहलू में जा के बैठ गया

पुराने यार भी आपस में अब नहीं मिलते
न जाने कौन यहाँ दिल लगा के बैठ गया

मिल बग़ैर बिछड़ने को क्या कहा जाए
बस इक ख़लिश थी जिसे मैं निभा के बैठ गया

मैं अपने आप से आगे निकलने वाला था
सो ख़ुद को अपनी नज़र से गिरा के बैठ गया

किस ख़बर थी न जाएगी दिल की वीरानी
मैं आईनों में बहुत सज-सजा के बैठ गया
फ़ाज़िल जमीली
About the poet

फ़ाज़िल जमीली

View profile & all 17 Poems / Stories

More from फ़ाज़िल जमीली

  1. गुज़रती है जो दिल पर वो कहानी याद रखता हूँ - फ़ाज़िल जमीली

    गुज़रती है जो दिल पर वो कहानी याद रखता हूँमैं हर गुल-रंग चेहरे को ज़ुबानी याद रखता हूँ

    12.4K reads
  2. ख़्वाब में देख रहा हूँ के हक़ीक़त में उसे - फ़ाज़िल जमीली

    ख़्वाब में देख रहा हूँ के हक़ीक़त में उसेमैं कभी देख नहीं सकता मुसीबत में उसे

    12.4K reads
  3. मेरे होटों पे तेरे नाम की लरज़िश तो नहीं - फ़ाज़िल जमीली

    मेरे होटों पे तेरे नाम की लरज़िश तो नहींये जो आँखों में चमक है कोई ख़्वाहिश तो नहीं

    12.4K reads
  4. मेरे वजूद को परछाइयों ने तोड़ दिया - फ़ाज़िल जमीली

    मेरे वजूद को परछाइयों ने तोड़ दियामैं इस हिसार था तनहाइयों ने तोड़ दिया

    12.4K reads
  5. मिसाल-ए-शम्मा जला हूँ धुआँ सा बिखरा हूँ - फ़ाज़िल जमीली

    मिसाल-ए-शम्मा जला हूँ धुआँ सा बिखरा हूँमैं इंतिज़ार की हर कैफियत से गुज़रा हूँ

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like