गुज़रती है जो दिल पर वो कहानी याद रखता हूँ - फ़ाज़िल जमीली

फ़ाज़िल जमीलीफ़ाज़िल जमीली

3 min read · 12.4K reads

गुज़रती है जो दिल पर वो कहानी याद रखता हूँ
मैं हर गुल-रंग चेहरे को ज़ुबानी याद रखता हूँ

मैं अक्सर खो सा जाता हूँ गली कूचें के जंगल में
मगर फिर भी तेरे घर की निशानी याद रखता हूँ

मुझे अच्छे बुरे से कोई निसबत है तो इतनी है
के हर ना-मेहर-बाँ की मेहर-बानी याद रखता हूँ

कभी जो ज़िंदगी की बे-सबाती याद आती है
तो सब कुछ भूल जाता हूँ जवानी याद रखता हूँ

मुझे मालूम है कैसे बदल जाती हैं तारीखें
इसी ख़ातिर तो मैं बातें पुरानी याद रखता हूँ
फ़ाज़िल जमीली
About the poet

फ़ाज़िल जमीली

View profile & all 17 Poems / Stories

More from फ़ाज़िल जमीली

  1. ख़िज़ाँ का रंग दरख़्तों पे आ के बैठ गया - फ़ाज़िल जमीली

    ख़िज़ाँ का रंग दरख़्तों पे आ के बैठ गयामैं तिलमिला के उठा फड़फड़ा के बैठ गया

    12.4K reads
  2. ख़्वाब में देख रहा हूँ के हक़ीक़त में उसे - फ़ाज़िल जमीली

    ख़्वाब में देख रहा हूँ के हक़ीक़त में उसेमैं कभी देख नहीं सकता मुसीबत में उसे

    12.4K reads
  3. मेरे होटों पे तेरे नाम की लरज़िश तो नहीं - फ़ाज़िल जमीली

    मेरे होटों पे तेरे नाम की लरज़िश तो नहींये जो आँखों में चमक है कोई ख़्वाहिश तो नहीं

    12.4K reads
  4. मेरे वजूद को परछाइयों ने तोड़ दिया - फ़ाज़िल जमीली

    मेरे वजूद को परछाइयों ने तोड़ दियामैं इस हिसार था तनहाइयों ने तोड़ दिया

    12.4K reads
  5. मिसाल-ए-शम्मा जला हूँ धुआँ सा बिखरा हूँ - फ़ाज़िल जमीली

    मिसाल-ए-शम्मा जला हूँ धुआँ सा बिखरा हूँमैं इंतिज़ार की हर कैफियत से गुज़रा हूँ

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like