मेरे होटों पे तेरे नाम की लरज़िश तो नहीं - फ़ाज़िल जमीली

फ़ाज़िल जमीलीफ़ाज़िल जमीली

3 min read · 12.4K reads

मेरे होटों पे तेरे नाम की लरज़िश तो नहीं
ये जो आँखों में चमक है कोई ख़्वाहिश तो नहीं

रंग मलबूस हुए लम्स हुई है ख़ुश-बू
आज फिर शहर में फूलों की नुमाइश तो नहीं

एक ही साँस में दोहराए चले जाते हैं
ये मोहब्बत कहीं अल्फ़ाज की वरज़िश तो नहीं

देखता रहता हूँ चुप-चाप गुज़रते बादल
ये तअल्लुक भी कोई धूप की बारिश तो नहीं

तुम कभी एक नज़र मेरी तरफ़ भी देखो
एक तवक़्को ही तो है कोई गुज़ारिश तो नहीं

मिल भी जाएँ कहीं आँखें तो मरम्मत न करें
हम में ऐसी कोई तल्ख़ी कोई रंजिश तो नहीं
फ़ाज़िल जमीली
About the poet

फ़ाज़िल जमीली

View profile & all 17 Poems / Stories

More from फ़ाज़िल जमीली

  1. गुज़रती है जो दिल पर वो कहानी याद रखता हूँ - फ़ाज़िल जमीली

    गुज़रती है जो दिल पर वो कहानी याद रखता हूँमैं हर गुल-रंग चेहरे को ज़ुबानी याद रखता हूँ

    12.4K reads
  2. ख़िज़ाँ का रंग दरख़्तों पे आ के बैठ गया - फ़ाज़िल जमीली

    ख़िज़ाँ का रंग दरख़्तों पे आ के बैठ गयामैं तिलमिला के उठा फड़फड़ा के बैठ गया

    12.4K reads
  3. ख़्वाब में देख रहा हूँ के हक़ीक़त में उसे - फ़ाज़िल जमीली

    ख़्वाब में देख रहा हूँ के हक़ीक़त में उसेमैं कभी देख नहीं सकता मुसीबत में उसे

    12.4K reads
  4. मेरे वजूद को परछाइयों ने तोड़ दिया - फ़ाज़िल जमीली

    मेरे वजूद को परछाइयों ने तोड़ दियामैं इस हिसार था तनहाइयों ने तोड़ दिया

    12.4K reads
  5. मिसाल-ए-शम्मा जला हूँ धुआँ सा बिखरा हूँ - फ़ाज़िल जमीली

    मिसाल-ए-शम्मा जला हूँ धुआँ सा बिखरा हूँमैं इंतिज़ार की हर कैफियत से गुज़रा हूँ

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like