मेरे वजूद को परछाइयों ने तोड़ दिया - फ़ाज़िल जमीली

फ़ाज़िल जमीलीफ़ाज़िल जमीली

3 min read · 12.4K reads

मेरे वजूद को परछाइयों ने तोड़ दिया
मैं इस हिसार था तनहाइयों ने तोड़ दिया

बहम जो महफ़िल-ए-अग़्यार में रहे थे कभी
ये सिलसिला भी शनासाइयों ने तोड़ दिया

बस एक रब्त निशानी था अपने पुरखों की
इसे भी आज मेरे भाइयों ने तोड़ दिया

तू बे-ख़बर है मगर नींद से भरी लड़की
मेरा बदन तेरी अँगड़ाइयों ने तोड़ दिया

ख़िजाँ की रूत में भी मैं शाख से नहीं टूटा
मुझे बहार की पुरवाइयों ने तोड़ दिया

मेरा भरम था यही एक मेरी तनहाई
ये इक भरम भी तमाशाइयों ने तोड़ दिया
फ़ाज़िल जमीली
About the poet

फ़ाज़िल जमीली

View profile & all 17 Poems / Stories

More from फ़ाज़िल जमीली

  1. गुज़रती है जो दिल पर वो कहानी याद रखता हूँ - फ़ाज़िल जमीली

    गुज़रती है जो दिल पर वो कहानी याद रखता हूँमैं हर गुल-रंग चेहरे को ज़ुबानी याद रखता हूँ

    12.4K reads
  2. ख़िज़ाँ का रंग दरख़्तों पे आ के बैठ गया - फ़ाज़िल जमीली

    ख़िज़ाँ का रंग दरख़्तों पे आ के बैठ गयामैं तिलमिला के उठा फड़फड़ा के बैठ गया

    12.4K reads
  3. ख़्वाब में देख रहा हूँ के हक़ीक़त में उसे - फ़ाज़िल जमीली

    ख़्वाब में देख रहा हूँ के हक़ीक़त में उसेमैं कभी देख नहीं सकता मुसीबत में उसे

    12.4K reads
  4. मेरे होटों पे तेरे नाम की लरज़िश तो नहीं - फ़ाज़िल जमीली

    मेरे होटों पे तेरे नाम की लरज़िश तो नहींये जो आँखों में चमक है कोई ख़्वाहिश तो नहीं

    12.4K reads
  5. मिसाल-ए-शम्मा जला हूँ धुआँ सा बिखरा हूँ - फ़ाज़िल जमीली

    मिसाल-ए-शम्मा जला हूँ धुआँ सा बिखरा हूँमैं इंतिज़ार की हर कैफियत से गुज़रा हूँ

    12.4K reads