उसी का ज़िक्र कहानी से इक़्तिबास रहे
वो हर घड़ी जो मिरे वास्ते उदास रहे
ये उस का क़ुर्ब मुझे इश्क़ की अता से मिला
वो दूर जाए मगर मेरे आस-पास रहे
तरह तरह से मुझे तू बिछड़ बिछड़ के मिला
तरह तरह के मिरे ज़ेहन में क़यास रहे
तुम्हारे ग़म के सिवा और कोई ग़म भी न था
तुम्हारे दर्द मिरे दर्द की असास रहे
वो कितने नाज़ से कहने लगे 'रबाब' अगर
उदास रहने लगी है तो फिर उदास रहे








