तुम भी अब शहर से डर जाते हो हद करते हो

फ़ौज़िया रबाबफ़ौज़िया रबाब25 Jul 1988

1 min read · 12.4K reads

तुम भी अब शहर से डर जाते हो हद करते हो

देख कर मुझ को गुज़र जाते हो हद करते हो

नैन तो यूँही तुम्हारे हैं बला के क़ातिल

उस पे तुम रोज़ सँवर जाते हो हद करते हो

मेरी आँखों से भी आँसू नहीं गिरने पाते

मेरी आँखों में ठहर जाते हो हद करते हो

मेरे जज़्बात में तुम बह तो लिया करते हो

कैसे दरिया हो उतर जाते हो हद करते हो

मैं भी हर रोज़ तिरी मान लिया करती हूँ

तुम भी हर रोज़ मुकर जाते हो हद करते हो

तेरी ख़ुश्बू को ज़माने से छुपाऊँ कैसे

तुम जो चुप-चाप बिखर जाते हो हद करते हो

तुम तो कहते थे रबाब अब मैं तिरी मानूँगा

फिर भी तुम देर से घर जाते हो हद करते हो

फ़ौज़िया रबाब
About the poet

फ़ौज़िया रबाब

मूल नाम : फ़ौज़िया कुरैशी जन्म : 25 Jul 1988 | बिजनौर, उत्तर प्रदेश हिंदुस्तान की नई पीढ़ी की मशहूर शायरा, आलोचक और पत्रकार फौज़िया रबाब का जन्म अहमदाबाद (गुजरात) के एक शिक्षित परिवार में हुआ। उनका पैतृक स्थान उतर प्रदेश की प्रसिद्ध सरज़मीन बिजनौर है। वो शादी के ब…

View profile & all 20 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like