लोग करते हैं फ़क़त वक़्त गुज़ारी पागल

फ़ौज़िया रबाबफ़ौज़िया रबाब25 Jul 1988

1 min read · 12.4K reads

लोग करते हैं फ़क़त वक़्त गुज़ारी पागल

बात करता है यहाँ कौन हमारी पागल

उस ने इक बार कहा कोई नहीं तुम जैसा

तब से मैं लगने लगी ख़ुद को भी प्यारी पागल

वो भी हँस हँस के किया करता था बातें और मैं

उस की बातों में चली आई बिचारी पागल

एक मुद्दत से तिरी राह में आ बैठी है

इश्क़ में तेरे हुई राज-कुमारी पागल

मैं ने पूछा कि कोई मुझ से ज़ियादा है हसीं

आइना हँस के ये बोला अरी जा री पागल

यूँ नहीं है कि फ़क़त नैन हुए हैं मेरे

देख कर तुझ को हुई सारी की सारी पागल

उस ने पूछा कि मिरी हो नाँ तो फिर मैं ने कहा

हाँ तुम्हारी मैं तुम्हारी मैं तुम्हारी पागल

मैं 'रबाब' इस से ज़ियादा तुझे अब क्या देती

ज़िंदगी मैं ने तिरे नाम पे वारी पागल

फ़ौज़िया रबाब
About the poet

फ़ौज़िया रबाब

मूल नाम : फ़ौज़िया कुरैशी जन्म : 25 Jul 1988 | बिजनौर, उत्तर प्रदेश हिंदुस्तान की नई पीढ़ी की मशहूर शायरा, आलोचक और पत्रकार फौज़िया रबाब का जन्म अहमदाबाद (गुजरात) के एक शिक्षित परिवार में हुआ। उनका पैतृक स्थान उतर प्रदेश की प्रसिद्ध सरज़मीन बिजनौर है। वो शादी के ब…

View profile & all 20 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like