तुम हो मेरी ज़ीस्त का हासिल शहज़ादे

फ़ौज़िया रबाबफ़ौज़िया रबाब25 Jul 1988

1 min read · 12.4K reads

तुम हो मेरी ज़ीस्त का हासिल शहज़ादे

तोड़ न देना तुम मेरा दिल शहज़ादे

अपने अंदर तुम को देख रही हूँ मैं

आईना है मेरे मुक़ाबिल शहज़ादे

सीम-ओ-ज़र पर इतराते थे देखो अब

इश्क़ नगर में बन गए साइल शहज़ादे

शहज़ादी ने दिल हारा और जीती जंग

माल-ए-ग़नीमत में तुम शामिल शहज़ादे

वस्ल की रुत का अब तो इस्तिक़बाल करो

कूक रही है बाग़ में कोयल शहज़ादे

शहज़ादे ये दुनिया फ़िक्र में ग़लताँ है

जब से मैं हूँ तुम पर माइल शहज़ादे

डगर डगर मैं भटक रही हूँ आज तलक

तुझ से बिछड़ कर कैसी मंज़िल शहज़ादे

इक जानिब तू दूसरी जानिब तेरी 'रबाब'

एक ज़माना बीच में हाइल शहज़ादे

फ़ौज़िया रबाब
About the poet

फ़ौज़िया रबाब

मूल नाम : फ़ौज़िया कुरैशी जन्म : 25 Jul 1988 | बिजनौर, उत्तर प्रदेश हिंदुस्तान की नई पीढ़ी की मशहूर शायरा, आलोचक और पत्रकार फौज़िया रबाब का जन्म अहमदाबाद (गुजरात) के एक शिक्षित परिवार में हुआ। उनका पैतृक स्थान उतर प्रदेश की प्रसिद्ध सरज़मीन बिजनौर है। वो शादी के ब…

View profile & all 20 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like