शफ़क़ को नेज़ों पे ख़ूँ की तलाश है क्यों है

फ़ातिमा हुसैनी मख़्फ़ीफ़ातिमा हुसैनी मख़्फ़ी6 Sept 1983

1 min read · 12.4K reads

शफ़क़ को नेज़ों पे ख़ूँ की तलाश है क्यों है

फ़लक तुझे भी सुतूँ की तलाश है क्यों है

लगी है दिल पे तो फिर मान क्यों नहीं लेते

तुम्हारी 'अक़्ल को क्यों की तलाश है क्यों है

वो फ़ित्ना-गर कि जिसे लोग 'इश्क़ कहते हैं

उसे जुनूँ में सुकूँ की तलाश है क्यों है

नहीं जो ताब-ए-नज़र दीद की तमन्ना क्यों

निगाह-ए-शौक़ फ़ुसूँ की तलाश है क्यों है

सफ़ीना मौज तलातुम कि साहिलों की ढलान

सभी को जोश-ए-जुनूँ की तलाश है क्यों है

उठा भी सकता है पर्दा वो चाह जाए अगर

उसे भी कुन-फ़यकूँ की तलाश है क्यों है

निशान-ए-सज्दा तो ज़ाहिर है है नहीं 'मख़फ़ी'

यक़ीं को हाल-ए-दरूँ की तलाश है क्यों है

फ़ातिमा हुसैनी मख़्फ़ी
About the poet

फ़ातिमा हुसैनी मख़्फ़ी

जन्म : 06 Sep 1983 | रायबरेली, उत्तर प्रदेश

View profile & all 6 Poems / Stories

More from फ़ातिमा हुसैनी मख़्फ़ी

  1. ज़ख़्म राज़ी रहे नश्तर की पज़ीराई को

    ज़ख़्म राज़ी रहे नश्तर की पज़ीराई कोआप आए ही नहीं कार-ए-मसीहाई को

    12.4K reads
  2. मुझे यक़ीन की सूरत वो दस्तयाब नहीं

    मुझे यक़ीन की सूरत वो दस्तयाब नहींगुमाँ पे सब्र भी यूँ है कि इज़्तिराब नहीं

    12.4K reads
  3. फ़रेब-ए-मंज़र के इस्ति'आरों से दिल जो अपना लगा रहे हैं

    फ़रेब-ए-मंज़र के इस्ति'आरों से दिल जो अपना लगा रहे हैंवही धड़कते हुए दिलों से निगाह अपनी चुरा रहे हैं

    12.4K reads
  4. चश्म-ए-शब-ज़ाद से कैसे ये हवाले निकले

    चश्म-ए-शब-ज़ाद से कैसे ये हवाले निकलेकिन अँधेरों के त'आक़ुब में उजाले निकले

    12.4K reads
  5. नोक-ए-मिज़्गाँ पर मचलता है सहाब-ए-आरज़ू

    नोक-ए-मिज़्गाँ पर मचलता है सहाब-ए-आरज़ूबुलबुल-ए-ख़ुश-लहन क्या सोज़ाँ है फिर ज़ेर-ए-गुलू

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like