ज़ख़्म राज़ी रहे नश्तर की पज़ीराई को

फ़ातिमा हुसैनी मख़्फ़ीफ़ातिमा हुसैनी मख़्फ़ी6 Sept 1983

1 min read · 12.4K reads

ज़ख़्म राज़ी रहे नश्तर की पज़ीराई को

आप आए ही नहीं कार-ए-मसीहाई को

फ़हम-ए-हस्ती न कहीं वहम-ओ-गुमाँ हो जाए

रुख़ से पर्दा जो उठा दें वो शनासाई को

होश-मंदी का तक़ाज़ा है तो फिर यूँ कीजे

आप आँखों से चुरा लीजिए बीनाई को

तुझ पे तुफ़ है कि तुझे हुस्न का 'इरफ़ान नहीं

तू ने आवारा समझ रक्खा है लैलाई को

सोज़न-ओ-ख़ार से वाबस्ता है हर रेशा-ए-दिल

'इश्क़ इक सुर्ख़ क़बा माँगे है ज़ेबाई को

दामन-ए-ख़ार से लिपटी हैं हज़ारों कलियाँ

कुछ तहफ़्फ़ुज़ भी यहाँ चाहिए रा'नाई को

सिलवटों से मिरे बिस्तर की 'अयाँ हो जाती

टूटने देते अगर ख़्वाब में अंगड़ाई को

साथ खेली थी कभी आँख-मिचोली हम ने

आज भी ढूँड रहे हैं उसी अँगनाई को

अपनी सूरत में छुपा रक्खी है 'मख़फ़ी' सूरत

आइना क़ैद किए बैठा है हरजाई को

फ़ातिमा हुसैनी मख़्फ़ी
About the poet

फ़ातिमा हुसैनी मख़्फ़ी

जन्म : 06 Sep 1983 | रायबरेली, उत्तर प्रदेश

View profile & all 6 Poems / Stories

More from फ़ातिमा हुसैनी मख़्फ़ी

  1. शफ़क़ को नेज़ों पे ख़ूँ की तलाश है क्यों है

    शफ़क़ को नेज़ों पे ख़ूँ की तलाश है क्यों हैफ़लक तुझे भी सुतूँ की तलाश है क्यों है

    12.4K reads
  2. मुझे यक़ीन की सूरत वो दस्तयाब नहीं

    मुझे यक़ीन की सूरत वो दस्तयाब नहींगुमाँ पे सब्र भी यूँ है कि इज़्तिराब नहीं

    12.4K reads
  3. फ़रेब-ए-मंज़र के इस्ति'आरों से दिल जो अपना लगा रहे हैं

    फ़रेब-ए-मंज़र के इस्ति'आरों से दिल जो अपना लगा रहे हैंवही धड़कते हुए दिलों से निगाह अपनी चुरा रहे हैं

    12.4K reads
  4. चश्म-ए-शब-ज़ाद से कैसे ये हवाले निकले

    चश्म-ए-शब-ज़ाद से कैसे ये हवाले निकलेकिन अँधेरों के त'आक़ुब में उजाले निकले

    12.4K reads
  5. नोक-ए-मिज़्गाँ पर मचलता है सहाब-ए-आरज़ू

    नोक-ए-मिज़्गाँ पर मचलता है सहाब-ए-आरज़ूबुलबुल-ए-ख़ुश-लहन क्या सोज़ाँ है फिर ज़ेर-ए-गुलू

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like