चश्म-ए-शब-ज़ाद से कैसे ये हवाले निकले
किन अँधेरों के त'आक़ुब में उजाले निकले
दम-ब-दम मौज-ए-हवादिस ने हमें घेर लिया
हम भी कश्ती को सलीक़े से सँभाले निकले
हम भला अपने रक़ीबों का गिला क्या करते
सब के सब आप के ही चाहने वाले निकले
घेर लाई थी जिन्हें सैल-ए-जुनूँ की हसरत
एक साहिल पे सभी डूबने वाले निकले
कितना रंगीन फ़साना था किसी निस्बत का
जिस के औराक़ सभी सुर्ख़ियों वाले निकले
कई 'उन्वान थे तहरीर-ए-तमन्ना के असीर
जिन पे अश्कों में मक़ालों पे मक़ाले निकले
जो उड़ी मिस्र के बाज़ार के सजने की ख़बर
हम भी इस दिल की कमाई को खंगाले निकले
किस की मोहतात-निगाही का असर है 'मख़फ़ी'
अपनी तस्वीर से लिपटे हुए जाले निकले








