मुझे यक़ीन की सूरत वो दस्तयाब नहीं

फ़ातिमा हुसैनी मख़्फ़ीफ़ातिमा हुसैनी मख़्फ़ी6 Sept 1983

1 min read · 12.4K reads

मुझे यक़ीन की सूरत वो दस्तयाब नहीं

गुमाँ पे सब्र भी यूँ है कि इज़्तिराब नहीं

सराब-ए-दश्त-ए-जुनूँ आबले कसक दिल की

मिरा नसीब हैं सब मेरा इंतिख़ाब नहीं

हमारा 'इश्क़ मिज़ाजन जुनून-परवर है

यहाँ न ढूँड हमारा यहाँ जवाब नहीं

जो ख़्वाब बन के उतरता नहीं है आँखों में

वही तो मेरी हक़ीक़त है मेरा ख़्वाब नहीं

कशीद कर ले जो आँखों से शबनमी क़तरे

तिरे लबों पे वो खिलता हुआ गुलाब नहीं

वो आँख भर के मुझे देखने पे माइल है

कहाँ छुपूँ कोई पर्दा कोई हिजाब नहीं

'अजब है नामा-ए-उलफ़त 'अजब हैं तहरीरें

पयाम-ए-'मख़फ़ी' भी है और इंतिसाब नहीं

फ़ातिमा हुसैनी मख़्फ़ी
About the poet

फ़ातिमा हुसैनी मख़्फ़ी

जन्म : 06 Sep 1983 | रायबरेली, उत्तर प्रदेश

View profile & all 6 Poems / Stories

More from फ़ातिमा हुसैनी मख़्फ़ी

  1. शफ़क़ को नेज़ों पे ख़ूँ की तलाश है क्यों है

    शफ़क़ को नेज़ों पे ख़ूँ की तलाश है क्यों हैफ़लक तुझे भी सुतूँ की तलाश है क्यों है

    12.4K reads
  2. ज़ख़्म राज़ी रहे नश्तर की पज़ीराई को

    ज़ख़्म राज़ी रहे नश्तर की पज़ीराई कोआप आए ही नहीं कार-ए-मसीहाई को

    12.4K reads
  3. फ़रेब-ए-मंज़र के इस्ति'आरों से दिल जो अपना लगा रहे हैं

    फ़रेब-ए-मंज़र के इस्ति'आरों से दिल जो अपना लगा रहे हैंवही धड़कते हुए दिलों से निगाह अपनी चुरा रहे हैं

    12.4K reads
  4. चश्म-ए-शब-ज़ाद से कैसे ये हवाले निकले

    चश्म-ए-शब-ज़ाद से कैसे ये हवाले निकलेकिन अँधेरों के त'आक़ुब में उजाले निकले

    12.4K reads
  5. नोक-ए-मिज़्गाँ पर मचलता है सहाब-ए-आरज़ू

    नोक-ए-मिज़्गाँ पर मचलता है सहाब-ए-आरज़ूबुलबुल-ए-ख़ुश-लहन क्या सोज़ाँ है फिर ज़ेर-ए-गुलू

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएआप को चेहरे से भी बीमार होना चाहिए— मुनव्वर रानाअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश