कभी हँसते नहीं कभी रोते नहीं कभी कोई गुनाह नहीं करते - फ़रहत एहसास

फ़रहत एहसासफ़रहत एहसास

3 min read · 12.4K reads

कभी हँसते नहीं कभी रोते नहीं कभी कोई गुनाह नहीं करते
हमें सुब्ह कहाँ से मिले के कभी कोई रात सियाह नहीं करते

हाथों से उठाते हैं जो मकाँ आँखों से गिराते रहते हैं
सहराओं के रहने वाले हम शहरों से निबाह नहीं करते

बेकार सी मिट्टी का इक ढेर बने बैठ रहते हैं हम
कभी ख़ाक उड़ाते नहीं अपनी कभी दश्त की राह नहीं करते

जी में हो तो दर पर रहते हैं वरना आवार फिरते हैं
हम इश्क़ उस से करते हैं मगर कोई बा-तनख़्वाह नहीं करते

ये तेरा मेरा झगड़ा है दुनिया को बीच में क्यूँ डालें
घर के अंदर की बातों पर ग़ैरों को गवाह नहीं करते
फ़रहत एहसास
About the poet

फ़रहत एहसास

View profile & all 20 Poems / Stories

More from फ़रहत एहसास

  1. गौर से देखो तो हर चेहरे की बेनूरी का राज - फ़रहत एहसास

    ग़ौर से देखो तो हर चेहरे की बेनूरी का राज़बादशाह-ए-वक़्त के चेहरे की ताबानी में है

    12.4K reads
  2. अब दिल की तरफ दर्द की यलगार बहुत है - फ़रहत एहसास

    अब दिल की तरफ दर्द की यलगार बहुत हैदुनिया मेरे जख़्मों की तलबगार बहुत है

    12.4K reads
  3. हर गली कूचे में रोने की सदा मेरी है - फ़रहत एहसास

    हर गली कूचे में रोने की सदा मेरी हैशहर में जो भी हुआ है वो ख़ता मेरी है

    12.4K reads
  4. जिस्म के पार वो दिया सा है - फ़रहत एहसास

    जिस्म के पार वो दिया सा हैदरमियाँ ख़ाक का अँधेरा है

    12.4K reads
  5. जिस्म की कुछ और अभी मिट्टी निकाल - फ़रहत एहसास

    जिस्म की कुछ और अभी मिट्टी निकालऔर अभी गहराई से पानी निकाल

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like