अब दिल की तरफ दर्द की यलगार बहुत है - फ़रहत एहसास

फ़रहत एहसासफ़रहत एहसास

3 min read · 12.4K reads

अब दिल की तरफ दर्द की यलगार बहुत है
दुनिया मेरे जख़्मों की तलबगार बहुत है

अब टूट रहा है मेरी हस्ती का तसव्वुर
इस वक़्त मुझे तुझ से सरोकार बहुत है

मिट्टी की ये दीवार कहीं टूट न जाए
रोको के मेरे ख़ून की रफ़्तार बहुत है

हर साँस उखड़ जाने की कोशिश में परेशाँ
सीने में कोई है जो गिरफ़्तार बहुत है

पानी से उलझते हुए इंसान का ये शोर
उस पार भी होगा मगर इस पार बहुत है
फ़रहत एहसास
About the poet

फ़रहत एहसास

View profile & all 20 Poems / Stories

More from फ़रहत एहसास

  1. गौर से देखो तो हर चेहरे की बेनूरी का राज - फ़रहत एहसास

    ग़ौर से देखो तो हर चेहरे की बेनूरी का राज़बादशाह-ए-वक़्त के चेहरे की ताबानी में है

    12.4K reads
  2. हर गली कूचे में रोने की सदा मेरी है - फ़रहत एहसास

    हर गली कूचे में रोने की सदा मेरी हैशहर में जो भी हुआ है वो ख़ता मेरी है

    12.4K reads
  3. जिस्म के पार वो दिया सा है - फ़रहत एहसास

    जिस्म के पार वो दिया सा हैदरमियाँ ख़ाक का अँधेरा है

    12.4K reads
  4. जिस्म की कुछ और अभी मिट्टी निकाल - फ़रहत एहसास

    जिस्म की कुछ और अभी मिट्टी निकालऔर अभी गहराई से पानी निकाल

    12.4K reads
  5. काबा-ए-दिल दिमाग़ का फिर से गुलाम हो गया - फ़रहत एहसास

    काबा-ए-दिल दिमाग़ का फिर से गुलाम हो गयाफिर से तमाम शहर पे इश्क़ हराम हो गया

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like