जिस्म के पार वो दिया सा है - फ़रहत एहसास

फ़रहत एहसासफ़रहत एहसास

3 min read · 12.4K reads

जिस्म के पार वो दिया सा है
दरमियाँ ख़ाक का अँधेरा है

खिल रहे हैं गुलाब होंटों पर
और ख़्वाबों में उस का बोसा है

मेरे आग़ोश में समा कर भी
वो बहुत है तो इस्तिआरा है

फिर से उन जू-ए-शीर आँखों ने
बे-सुतूँ जिस्म को गिराया है

वो तुम्हारी हरी-भरी आँखें
रेत को देख लें तो सब्ज़ा है

बस तेरा नाम बोल देता हूँ
और होंटों के पास दरिया है

रौशनी से भरा हुआ इक शख़्स
शहर भर के दिए जलाता है

आँख भर देख लो ये वीराना
आज कल में ये शहर होता है

इश्क़ अख़बार कब का बंद हुआ
दिल मेरा आख़िरी शुमारा है
फ़रहत एहसास
About the poet

फ़रहत एहसास

View profile & all 20 Poems / Stories

More from फ़रहत एहसास

  1. गौर से देखो तो हर चेहरे की बेनूरी का राज - फ़रहत एहसास

    ग़ौर से देखो तो हर चेहरे की बेनूरी का राज़बादशाह-ए-वक़्त के चेहरे की ताबानी में है

    12.4K reads
  2. अब दिल की तरफ दर्द की यलगार बहुत है - फ़रहत एहसास

    अब दिल की तरफ दर्द की यलगार बहुत हैदुनिया मेरे जख़्मों की तलबगार बहुत है

    12.4K reads
  3. हर गली कूचे में रोने की सदा मेरी है - फ़रहत एहसास

    हर गली कूचे में रोने की सदा मेरी हैशहर में जो भी हुआ है वो ख़ता मेरी है

    12.4K reads
  4. जिस्म की कुछ और अभी मिट्टी निकाल - फ़रहत एहसास

    जिस्म की कुछ और अभी मिट्टी निकालऔर अभी गहराई से पानी निकाल

    12.4K reads
  5. काबा-ए-दिल दिमाग़ का फिर से गुलाम हो गया - फ़रहत एहसास

    काबा-ए-दिल दिमाग़ का फिर से गुलाम हो गयाफिर से तमाम शहर पे इश्क़ हराम हो गया

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like