जिस्म की कुछ और अभी मिट्टी निकाल - फ़रहत एहसास

फ़रहत एहसासफ़रहत एहसास

2 min read · 12.4K reads

जिस्म की कुछ और अभी मिट्टी निकाल
और अभी गहराई से पानी निकाल

ऐ ख़ुदा मेरी रगों में दौड़ जा
शाख़-ए-दिल पर इक हरी पत्ती निकाल

भेज फिर से अपनी आवाज़ों का रिज़्क़
फिर मेरे सहरा से इक बस्ती निकाल

मुझ से साहिल की मोहब्बत छीन ले
मेरे घर के बीच इक नद्दी निकाल

मैं समंदर की तहों में क़ैद हूँ
मेरे अंदर से कोई कश्ती निकाल
फ़रहत एहसास
About the poet

फ़रहत एहसास

View profile & all 20 Poems / Stories

More from फ़रहत एहसास

  1. गौर से देखो तो हर चेहरे की बेनूरी का राज - फ़रहत एहसास

    ग़ौर से देखो तो हर चेहरे की बेनूरी का राज़बादशाह-ए-वक़्त के चेहरे की ताबानी में है

    12.4K reads
  2. अब दिल की तरफ दर्द की यलगार बहुत है - फ़रहत एहसास

    अब दिल की तरफ दर्द की यलगार बहुत हैदुनिया मेरे जख़्मों की तलबगार बहुत है

    12.4K reads
  3. हर गली कूचे में रोने की सदा मेरी है - फ़रहत एहसास

    हर गली कूचे में रोने की सदा मेरी हैशहर में जो भी हुआ है वो ख़ता मेरी है

    12.4K reads
  4. जिस्म के पार वो दिया सा है - फ़रहत एहसास

    जिस्म के पार वो दिया सा हैदरमियाँ ख़ाक का अँधेरा है

    12.4K reads
  5. काबा-ए-दिल दिमाग़ का फिर से गुलाम हो गया - फ़रहत एहसास

    काबा-ए-दिल दिमाग़ का फिर से गुलाम हो गयाफिर से तमाम शहर पे इश्क़ हराम हो गया

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like