काबा-ए-दिल दिमाग़ का फिर से गुलाम हो गया - फ़रहत एहसास

फ़रहत एहसासफ़रहत एहसास

3 min read · 12.4K reads

काबा-ए-दिल दिमाग़ का फिर से गुलाम हो गया
फिर से तमाम शहर पे इश्क़ हराम हो गया

मैं ने तो अपने सारे फूल उस के चमन को दे दिए
ख़ुश-बू उड़ी तो इक ज़रा मेरा भी नाम हो गया

यार ने मेरी ख़ाक-ए-ख़ाम रख ली फिर अपने चाक पर
मैं तो सफ़र पे चल पड़ा मेरा तो काम हो गया

जब भी हुई अज़ान-ए-वस्ल हम ने बिछाई जा-नमाज़
हिज्र का एक पास-बाँ बढ़ के इमाम हो गया

सारे हवास के चराग़ सो गए इंतिज़ार में
इश्क़ तो बरक़रार है शौक़ तमाम हो गया
फ़रहत एहसास
About the poet

फ़रहत एहसास

View profile & all 20 Poems / Stories

More from फ़रहत एहसास

  1. गौर से देखो तो हर चेहरे की बेनूरी का राज - फ़रहत एहसास

    ग़ौर से देखो तो हर चेहरे की बेनूरी का राज़बादशाह-ए-वक़्त के चेहरे की ताबानी में है

    12.4K reads
  2. अब दिल की तरफ दर्द की यलगार बहुत है - फ़रहत एहसास

    अब दिल की तरफ दर्द की यलगार बहुत हैदुनिया मेरे जख़्मों की तलबगार बहुत है

    12.4K reads
  3. हर गली कूचे में रोने की सदा मेरी है - फ़रहत एहसास

    हर गली कूचे में रोने की सदा मेरी हैशहर में जो भी हुआ है वो ख़ता मेरी है

    12.4K reads
  4. जिस्म के पार वो दिया सा है - फ़रहत एहसास

    जिस्म के पार वो दिया सा हैदरमियाँ ख़ाक का अँधेरा है

    12.4K reads
  5. जिस्म की कुछ और अभी मिट्टी निकाल - फ़रहत एहसास

    जिस्म की कुछ और अभी मिट्टी निकालऔर अभी गहराई से पानी निकाल

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like