इश्क़ ने दिल में जगा की तो क़ज़ा भी आई - फ़ानी बदायूनी

फ़ानी बदायूनी / Sootradharफ़ानी बदायूनी / Sootradhar13 Sept 1879

4 min read · 12.4K reads

इश्क़ ने दिल में जगह की तो क़ज़ा[1] भी आई
दर्द दुनिया में जब आया तो दवा भी आई

दिल की हस्ती से किया इश्क़ ने आगाह मुझे
दिल जब आया तो धड़कने की सदा भी आई

सदक़े उतारेंगे, असीरान-ए-क़फ़स[2] छूटे हैं
बिजलियाँ लेके नशेमन पे घटा भी आई

हाँ! न था बाब-ए-असर[3] बन्द, मगर क्या कहिये
आह पहुँची थी कि दुश्मन की दुआ भी आई

आप सोचा ही किये, उस से मिलूँ या न मिलूँ
मौत मुश्ताक़ को मिट्टी में मिला भी आई

लो! मसीहा ने भी, अल्लाह ने भी याद किया
आज बीमार को हिचकी भी, क़ज़ा भी आई

देख ये जादा-ए-हस्ती[4] है, सम्भल कर `फ़ानी’
पीछे पीछे वो दबे पावँ क़ज़ा भी आई
फ़ानी बदायूनी / Sootradhar
About the poet

फ़ानी बदायूनी / Sootradhar

फ़ानी बदायूनी / Sootradhar

View profile & all 20 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like