कुछ और अशआर - फ़ानी बदायूनी

फ़ानी बदायूनी / Sootradharफ़ानी बदायूनी / Sootradhar13 Sept 1879

3 min read · 12.4K reads

किसी के ग़म की कहानी है जिन्दगी-ए-फ़ानी।
ज़माना एक फ़साना है, मेरे नालों का।।

ख़ाके-फ़ानी की क़सम है, तुझे ऎ दस्ते-जुनूँ!
किससे सीखा तेरे ज़र्रों ने बयाबाँ होना?

चमन से रुख़सते फ़ानी क़रीब है शायद।
कुछ अब की बूए-कफ़न दामने-बहार में है।।

किसकी कश्ती तहे-गरदाबे-फ़ना जा पहुँची?
यकबयक शोर जो फ़ानी लबे-साहिल से उठा।।

आज रोज़े-विसाल फ़ानी है।
मौत से हो रहे हैं नाज़ो-नियाज़।।
फ़ानी बदायूनी / Sootradhar
About the poet

फ़ानी बदायूनी / Sootradhar

फ़ानी बदायूनी / Sootradhar

View profile & all 20 Poems / Stories